फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश से तबाही: बिजनौर में सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न, चट्टानें खिसकने से सैंडिल बांध मार्ग बंद 

Wed, 07 Aug 2019 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Sandal dam route closed due to rock slide in kalagarh bijnor due to heavy rain
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा से बिजनौर में कई नदियां उफान पर हैं। पानी के तेज बहाव से किसानों की सैकड़ों बीघे में लहलहाती फसलें जलमग्न होने से बर्बाद हो गई हैं। पानी के तेज प्रवाह से खेती की जमीन का कटान होने से किसानों में बेचैनी है। किसानों ने प्रशासन से जमीन के कटाव को रोकने को कटाव निरोधक कार्य कराने की मांग की है। वहीं कालागढ़ में भारी बारिश के कारण सैंडिल बांध मार्ग पर पहाड़ों के टूटने से मार्ग बंद हो गया।

Sandal dam route closed due to rock slide in kalagarh bijnor due to heavy rain
चट्टानें हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में रात से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते सूखास्रोत में बड़े वेग से पानी आ गया है। पानी ने पुराने कालागढ़ में खेतों का कटान किया है। सिराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि बारिश का पानी इतना तेज है कि वह नदी को छोड़कर उनके खेतों में आ गया। केंद्रीय कॉलोनी में सूखास्रोत का पानी आबादी तक आ पहुंचा। जिससे एक मकान ढह गया। पास ही खड़ा बिजली का खंभा भी गिर कर बह गया। 

सैंडिल बांध क्षेत्र में पहाड़ों की चट्टानों के टूटकर गिरने से मार्ग बंद हो गया। बांध के सहायक अभियंता एमके लखवाड़ ने बताया कि मौके पर मार्ग को खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग बंद होने के कारण बांध पर ड्यूटी देने जा रहे कर्मचारियों को पैदल ही जाना पड़ रहा है। तीन स्थानों पर पहाड़ों से मलबा आया है। बांध पर पैदल जाने वाले कर्मचारियों को जंगली जानवरों का भी खतरा है। इसलिए मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर खुलवाने का काम किया जा रहा है।
Sandal dam route closed due to rock slide in kalagarh bijnor due to heavy rain
heavy rain, bijnor news, flood - फोटो : अमर उजाला

नदी में फंसे ट्रैक्टर को बामुश्किल निकाला
बढ़ापुर क्षेत्र में व पर्वतीय क्षेत्र में हुई वर्षा के चलते बढ़ापुर-सरदारपुर छायली के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी पानी से लबालब हो गई। वर्षा से बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी में पानी के तेज बहाव के कारण बढ़ापुर से जा रहा एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया। पानी कम होने पर ग्रामवासियों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। 

इस दौरान पक्का तालाब निवासी हामिद अपनी बैल-बुग्गी लेकर खेत से आ रहा था कि नदी के पानी में दिखाई नहीं देने पर बुग्गी का एक पहिया गहरे गड्ढ़े में फंस गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे बैल-बुग्गी को नदी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandal dam route closed due to rock slide in kalagarh bijnor due to heavy rain
heavy rain, bijnor news, flood - फोटो : अमर उजाला

यहां व पर्वतीय क्षेत्र में हुई वर्षा के चलते बढ़ापुर-सरदारपुर छायली के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी पानी से लबालब हो गई। ग्राम सरदारपुर छायली निवासी यशवेंद्र सिंह उर्फ बबलू बढ़ापुर आए अपने पिता रामचरण को यहां लेने आया था। वापसी में गांव जाते समय उसका ट्रैक्टर पहाड़ा नदी के बीच में पहुंचने पर अगला टायर नदी के गहरे गड्ढ़े में फस गया।

वहां मौजूद ग्रामवासियों ने ट्रैक्टर सवारों को नदी के पानी से बाहर निकाला। बताया जाता है कि ग्राम सरदारपुर छायली के ग्रामवासी पहाड़ा नदी के पानी में फंसे ट्रैक्टर को काफी मशक्कत के बाद रस्सियों से खींचकर देर रात नदी से बाहर निकाल पाए हैं। ग्राम सरदारपुर छायली, चकउदयचंद, बहेड़ी व काशीवाला के ग्रामवासियों ने पहाड़ा नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Sandal dam route closed due to rock slide in kalagarh bijnor due to heavy rain
भूमि कटान दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बारिश से धारा नदी में आया उफान, सैकड़ों बीघा में लहलहाती फसलें हुईं जलमग्न
अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम घासीवाला के पास से गुजर रही धारा नदी में जबरदस्त उफान है, जिससे तटवर्तीय गांव के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं। पानी के तेज बहाव से किसानों की कृषि भूमि का कटान तेजी से हो रहा है। किसानों व ग्रमीणों का कहना है कि बरसात में जब पहाड़ों पर भारी बारिश होती है तो नदी में उफान आने से भूमि का कटान तेजी से होता है। हर साल हजारों बीघा जमीन नदी में समा जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह लगातार नदी के किनारे स्टड व तटबंध निर्माण की मांग करते चले आ रहे हैं, पर न तो क्षेत्र का कोई जनप्रतिनिधि सुनता है और प्रशासनिक अधिकारी। ग्रामीणों की ओर से कटाव को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों में भारी असंतोष है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed