मेरठ में कबाड़ी बाजार के कोठों पर सील लगने के बाद अब शहर के पॉश इलाकों में सेक्स रैकेट शुरू हो गए हैं। रविवार को नौचंदी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मकान मालिक, ग्राहक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहां पर दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके अलावा भारी तादात में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
तस्वीरें: ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो नाबालिग किशोरी व आपत्तिजनक सामान बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मकान मालिक कपिल पुलिस से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। घर के अंदर एक ग्राहक युवक, दो महिलाएं और दो किशोरियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि 25 अप्रैल से मकान में देह व्यापार चल रहा है।
इंस्पेक्टर एएचटीयू ने बताया कि मकान मालिक कपिल निवासी शास्त्रीनगर, ग्राहक शुभम जैन निवासी शास्त्रीनगर, एक महिला निवासी ब्रह्मपुरी, और दूसरी विजय नगर, गाजियाबाद निवासी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग लड़कियां शास्त्रीनगर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिगों का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराये जाएंगे।
कॉल करके ग्राहक बुलाते थे
पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों को पता था कि यहां ब्यूटी पार्लर चलता है। लेकिन कुछ युवाओं के आने से उन्हें शक था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कॉल करके ग्राहक बुलाते थे।
ग्राहकों को वाहन दूर खड़ा करने को कहा जाता था। एक आरोपी महिला ने मकान मालिक के साथ मिलकर यह व्यापार शुरू किया था। दिन में एक ग्राहक से हजार से दो हजार रुपये तक लिए जाते थे, जबकि रात का रेट दो से तीन हजार तक होता था।
नाबालिग बोली, बंधक बनाकर रखा
एक लड़की ने पुलिस को अपनी उम्र 16 साल तो दूसरी ने 17 साल बताई। दोनों ने कहा कि उन्हें मकान में सफाई करने के नाम पर लाया गया था। उसके बाद बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। एक किशोरी ने बताया कि उसे नशे की गोलियां देकर कई दिन तक कमरे में बंद रखा। पुलिस का कहना है दोनों लड़कियों के परिजनों से संपर्क किया गया है।
यह पहला मामला नहीं है, जब पॉश कॉलोनियों में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। इससे पहले भी शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, और गंगानगर में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। कबाड़ी बाजार स्थित कोठे जहां कोर्ट के आदेश पर बंद हो गये हैं।
पीटने का प्रयास
पुलिस ने जब छापा मारा तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने चप्पल निकाली और मकान मालिक को फेंककर मारी। कहा कि यहां रहना भी बदनाम कर दिया। इसके बाद महिलाओं को भी पीटने की कोशिश की गई।