फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: 45 साल के हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनके बारे में जानें ये अनजाने फैक्ट

Sun, 19 May 2019 06:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui birthday, intriguing facts about gangs of wasseypur actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मामूली किरदारों से लेकर फिल्म के मुख्य किरदार निभाने तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड सफर बेहर ही प्रेरणादायक और रोचक रहा है। सिनेमाई कैरेक्टर और असाधारण प्रतिभा के धनी नवाजुद्दीन ने हर उस भूमिका को बखूबी निभाया है जो उन्हें ऑनस्क्रीन दी गई। यूपी के एक छोटे कस्बे से निकलकर एक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाने में वह कामयाब रहे।19 मई 1947 को जन्में नवाज के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें: -

nawazuddin siddiqui birthday, intriguing facts about gangs of wasseypur actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

नवाज उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना कस्बे के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं। नवाज अपने आठ भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। नवाज आज भी अपने गांव जाते हैं तो अपने खेतों की देखभाल खुद करते हैं।


 
nawazuddin siddiqui birthday, intriguing facts about gangs of wasseypur actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वडोदरा में तीन साल तक एक कैमिस्ट के रूप में भी कार्य किया था। कैमिस्ट की नौकरी छोड़कर नवाज नई नौकरी की तलाश में दिल्ली आए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui birthday, intriguing facts about gangs of wasseypur actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos

दिल्ली में उन्होंने एक वॉचमैन के रूप में भी कार्य किया जहां उनहें 9 से पांच बजे तक खड़े रहने की ड्यूटी करनी होती थी। यहां थिएटर में एक नाटक देखने के बाद अभिनय में उनकी रुचि पैदा हुई और उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया।

 

 

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui birthday, intriguing facts about gangs of wasseypur actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने मुंबई का रुख किया। यहां उन्हें छोटे रोल मिले लेकिन इनसे गुजारा नहीं होता था। नवाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2004 में उनके पास मकान का किराया भरने तक के पैसे नहीं बचे थे। 


 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed