फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो' से हीरो बनने निकल पड़ा है मेरठ का देसी 'बउआ', कहीं दिल जीतेंगी बातें तो कहीं पड़ेंगी लातें

Sat, 03 Nov 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan will play a typical Meerut style in Zero with Katrina and Anushka
शाहरुख खान

शाहरुख खान की 21 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'जीरो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं अपने अनोखे किरदार 'बउआ' को लेकर वह और भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और करोड़ों फैंस अभी से फिल्म को हिट करार दे चुके हैं। फिल्म की खास बात ये है कि बौने बउआ ठेठ मेरठिया अंदाज में नजर आएंगे। कहने को 'बउआ' एक चार फुट का इंसान है लेकिन उसका अंदाज ही उसे सबसे अलग बनाता है। जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें:-

shah rukh khan will play a typical Meerut style in Zero with Katrina and Anushka
शाहरुख खान

फिल्म 'जीरो' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अलग-अलग भूमिकाओं में दिखेंगी, जिनके साथ शाहरुख इश्क फरमाते नजर आएंगे। अनुष्का एक पैरालाइज्ड साइंटिस्ट की भूमिका निभा रही हैं। 
फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि 'बउआ' यानी शाहरुख कहीं अपने अनोखे अंदाज से अनुष्का से प्यार का इजहार कर रहे हैं, तो कहीं उन्हें कटरीना कैफ से जोर की लात भी पड़ती है और बउआ सिंह जमीन पर धड़ाम हो जाते हैं। खैर जब फिल्म का ट्रेलर इतना दिलचस्प है तो फिल्म कितनी मजेदार होगी यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
 

shah rukh khan will play a typical Meerut style in Zero with Katrina and Anushka
शाहरुख खान

शाहरुख फिल्म में अनुष्का के गाइड बने हैं जिनसे उन्हें प्यार हो जाता है। एक पोस्टर में अनुष्का व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में दिल्ली का कनॉट प्लेस भी नजर आ रहा है।फिल्म एक बौने व्यक्ति के जीरो से हीरो बनने की कहानी को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan will play a typical Meerut style in Zero with Katrina and Anushka
शाहरुख खान

ये शाहरुख की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रुपये का है और इसकी शूटिंग 150 दिन में पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है। वहीं ऐसा पहली बार है जब शाहरुख ऐसी कोई फिल्म कर रहे हैं। फिल्म में सलमान सहित कई अन्य एक्टर और एक्ट्रेस भी फिल्म में मेहमान की भूमिका दिखेंगे।

विज्ञापन
shah rukh khan will play a typical Meerut style in Zero with Katrina and Anushka
शाहरुख खान

निर्देशक आनंद एल राय मेरठ में ही इस फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे लेकिन शूटिंग की सुरक्षा के लिहाज से इस फिल्म की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया। बाद में इसे मुंबई में ही फिल्माया गया। फिल्म में दिल्ली के चांदनी चौक व कनॉट प्लेस सहित कई जगह दिखाई देंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed