{"_id":"5e0eb682beab98ea72189c66","slug":"shamli-family-murder-case-women-cried-after-seeing-body-of-bhagwat-son-of-singer-ajay-pathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक परिवार हत्याकांड: 'कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे मत जाने दो'...मासूम का शव देख...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक परिवार हत्याकांड: 'कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे मत जाने दो'...मासूम का शव देख...
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
भजन गायक परिवार हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी में तरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के सभी चार सदस्यों की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। बृहस्पतिवार को दिनभर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। सभी ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया। पंजाबी कॉलोनी में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पूरा माहौल गमगीन रहा।
2 of 7
भागवत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरुवार को भजन गायक के मासूम बेटे भागवत का शव पहुंचते ही महिलाओं की चीत्कार से हर कोई गम में डूब गया। महिलाएं बस यही कह रहीं थीं कि कोई तो हमारे भागवत रोक लो इसे कहीं ना जाने दो... करुण रुदन को सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। मासूम की हत्या करने वाले को लोग कोस रहे थे।
3 of 7
भागवत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पंजाबी कालोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा का शव मंगलवार को मकान में मिले थे। उनकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी, जबकि 10 वर्षीय भागवत को डिग्गी में डालकर पानीपत के निकट कार में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
डिग्गी से भागवत का अधजला शव मिला था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे रोहतक से पोस्टमार्टम के बाद भागवत का शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाएं बिलख उठी। महिलाएं पछाड़ खाकर गिर रही थी। करीब पांच मिनट बाद ही जब अर्थी उठी तो महिलाओं के मुंह से बार-बार ये ही शब्द फूट रहे थे, भागवत कहां चल दिया कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे कहीं ना जाने दो.. महिलाओं का करुण रुदन और चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सबकी जुबान पर एक ही बात थी, बहुत बुरा हुआ। शवयात्रा में हर वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ी। टंकी रोड रेलवे लाइन के निकट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि अजय के भतीजे रवि पाठक ने दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।