फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: जहां लावारिस शवों का कराते थे अंतिम संस्कार, पत्नी व बेटी सहित वहीं जली भजन गायक की चिता 

Thu, 02 Jan 2020 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Shamli murder, Bhajan singer body cremated at same place, Where He get cremated unclaimed bodies
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

शहर की पंजाबी कालोनी में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, पत्नी और बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा शहर रो पड़ा। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गई। घर से तीनों शव की यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। अर्थी को कंधा देने के लिए लोग उमड़ते रहे।



श्मशान घाट में एक चिता पति-पत्नी और दूसरी बेटी की जली तो आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। किसने सोचा था कि अजय पाठक जहां लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराते हैं एक दिन उसी जगह उनका भी अंतिम संस्कार किया जाएगा -

Shamli murder, Bhajan singer body cremated at same place, Where He get cremated unclaimed bodies
शवों के घर पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी कालोनी में मंगलवार को अजय पाठक, पत्नी स्नेह पाठक और बेटी वसुंधरा का शव उनके मकान में मिले थे। तीनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी जबकि बेटे भागवत की हत्या कर शव को डिग्गी में डालकर पानीपत में आग लगा दी गई थी। बुधवार को सुबह से ही चारों शव आने के इंतजार में लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ कालोनी में पहुंच चुकी थी। 

 
Shamli murder, Bhajan singer body cremated at same place, Where He get cremated unclaimed bodies
एक घर से उठी तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवा के कार्यों में रूचि लेने वाले अजय पाठक आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके सामाजिक कार्य लोगों के बीच याद किए जाते रहेंगे। लावारिस शवों की बेकद्री होती देख उन्होंने अंतिम संस्कार कराने का बीड़ा उठाया था। 

इसके लिए उन्होंने अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट बनाया था। इस ट्रस्ट से जुड़े अन्य समाजसेवी लोगों की मदद से धीमानपुरा फाटक के पास स्थित श्मशान घाट में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराते थे। बुधवार को उसी श्मशान घाट में अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का अंतिम संस्कार हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli murder, Bhajan singer body cremated at same place, Where He get cremated unclaimed bodies
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

मेरे भाई की तो निशानी भी नहीं छोड़ी

अजय पाठक के बड़े भाई कपिल पाठक का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के पूरे परिवार की हत्या होने से उनकी आंखों से आंसू नहीं थमे। कपिल रोते हुए बार-बार यही कहते रहे कि मेरे भाई को मार डाला, भाई की निशानी भी नहीं छोड़ी जालिम ने, सबको मार दिया।

मेरे बच्चे का क्या कसूर था। उसे तो छोड़ देते। पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इस तरह के शब्दों को वे बार-बार दोहराते हुए रोते रहे। लोग उन्हें ढांढस बंधाने और संभालते रहे।
 
विज्ञापन
Shamli murder, Bhajan singer body cremated at same place, Where He get cremated unclaimed bodies
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन थे अजय 
भजन गायक के साथ समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले अजय पाठक रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन थे।

श्मशान घाट में पहुंचे सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि करीब दो माह पहले ही जिले में रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन बने थे। सीएमओ के साथ सोसायटी के सचिव एसीएमओ केपी सिंह और वाइस चेयरमैन कुशांक चौहान आदि भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed