फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मारा गया एक और पति: 6 साल से था असलम की बीवी और इंतजार का अफेयर, आसमीन के बच्चों की परवरिश करता था वो

Mon, 11 Aug 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 03:43 PM IST
सार

यूपी में एक और पति मारा गया है। शामली में असलम नाम के युवक की पत्नी ने प्रेमी और अपने भाई से हत्या करा दी। असलम की पत्नी और इंतजार नाम के युवक से छह साल से अफेयर था। पूछताछ के दौरान आरोपी इंतजार की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Shamli Murder case Another husband killed in UP Aslam wife and Intezaar had an affair for six years
Shamli Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में असलम की हत्या के मामले में शक के दायरे में आए प्रेमी इंतजार को पुलिस दोपहर बाद पकड़कर कैराना कोतवाली ले आई थी। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार होने पर शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Shamli Murder case Another husband killed in UP Aslam wife and Intezaar had an affair for six years
कैराना में असलम की हत्या में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि इंतजार का असलम की पत्नी आसमीन से करीब छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंतजार टैंपो चलाता है। दोनों आसपास के मोहल्ले में रहते हैं। इंतजार की पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसका असलम के घर आना जाना था। 

 
Shamli Murder case Another husband killed in UP Aslam wife and Intezaar had an affair for six years
कैराना कोतवाली में पति की हत्या के षड़यंत्र में शामिल आरोपी पत्नी - फोटो : पुलिस
इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों फोन पर एक दूसरे से बातचीत करते थे। एसपी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि असलम जुआ खेलता था और कर्ज ले रखा था। वह बच्चों की परवरिश पर ध्यान नहीं देता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Murder case Another husband killed in UP Aslam wife and Intezaar had an affair for six years
मृतक असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी इंतजार ही आसमीन के बच्चों की परवरिश के लिए खर्चा करता था। असलम ने कांधला के एक फाइनेंसर से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। फाइनेंसर रोज शाम को दुकान पर असलम से अपनी किस्त लेने आता था।
विज्ञापन
Shamli Murder case Another husband killed in UP Aslam wife and Intezaar had an affair for six years
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम को फाइनेंसर जब किस्त लेने गया तो बताया कि वह दुकान पर नहीं आया। फाइनेंसर ने असलम को फोन किया तो पत्नी ने कहा कि उनकी तबीयत खराब है और उल्टी हो रही है। मृतक के पिता आबिद ने बताया कि एक दिन पहले ही असलम का साला हारुन अपनी बहन के घर आया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed