फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सेना भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों से भरा शामली रेलवे स्टेशन, आज भी रहेगी मारामारी

Wed, 29 May 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Shamli Railway station, filled with candidates for army recruitment
शामली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
शामली के बड़ौत में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को शामली जनपद के अभ्यर्थियों का नंबर है। जिले के करीब साढ़े आठ हजार अभ्यर्थी यहां पहुचें हैं। मंगलवार दोपहर से ही ट्रेनों से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिससे स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। ट्रेनों में भी मारामारी रही। इसके लिए रेलवे ने भी खास इंतजाम किए हैं। 


 
Shamli Railway station, filled with candidates for army recruitment
शामली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में भर्ती बुधवार सुबह से शुरू हुई लेकिन मंगलवार सुबह से ही अभ्यर्थियों का बडौत जाना शुरू हो गया था। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैंसेंजर ट्रेन से बड़ौत जाने के लिए हजारों अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। स्टेशन पूरी तरह अभ्यर्थियों से भर गया था। जैसे ही ट्रेन पहुंची ट्रेन में घुसने के लिए आपाधापी मचनी शुरू हो गई। 

 
Shamli Railway station, filled with candidates for army recruitment
शामली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन में चढ़ने को खूब धक्का-मुक्की हुई। पूरी ट्रेन अभ्यर्थियों से भर गई। कुछ तो ट्रेन के ऊपर भी चढ़ने लगे तो स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। स्टेशन पर केवल रेलवे पुलिस को दो तीन पुलिस कर्मी ही थे जो नाकाफी थे। रात को जाने वाली ट्रेन से भी बड़ौत जाने के लिए भी अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंच रहे थे हालांकि इनकी संख्या नाकाफी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Railway station, filled with candidates for army recruitment
शामली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

आज रात रहेगी मारामारी
बुधवार को दिन में भर्ती के बाद शाम को बड़ौत से वापस लौटते वक्त भी शाम को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रहने की संभावना है। रेलवे को अतिक्ति स्टाफ ना मिलने की वजह से केवल दो पुलिस कर्मी ही स्टेशन पर लगे हैं। 

विज्ञापन
Shamli Railway station, filled with candidates for army recruitment
शामली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जीआरपी और आरपीएफ मिलकर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्था बनाई जा रही है। प्लेटफार्म पर दो पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे शांति व्यवस्था बनाकर रखें। ट्रेन की छतों पर सफर ना करें। - प्रांजल वोहरा आरपीएफ थानाध्यक्ष शामली। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed