पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हुई 'सांड की आंख' की शूटिंग, तापसी-भूमि ने मंदिर में की पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में सांड़ की आंख फिल्म की शूटिंग हुई, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने कई दशक पुराने दिखने वाले मंदिर में पूजा की।
मंगलवार देर रात ही सांड़ की आंख फिल्म की पूरी टीम पीटीएस पहुंच गई थी। सुबह ही फिल्म में एक सीन लेना था, जिसके चलते रात में ही सेट तैयार किया गया। सुबह आठ बजे दोनों अभिनेत्रियों के पहुंचने से पहले दशकों पुराने मंदिर का दृश्य तैयार किया जा चुका था। ट्रेनिंग ग्राउंड के एक कोने में पुराना मंदिर बनाया गया, जहां तापसी और भूमि के पूजा करने के सीन फिल्माए गए। कुछ घंटे रुकने के बाद वह वापस लौट गईं।
जहां पुलिस रंगरूट ट्रेनिंग लेते हैं, वहां लगभग 40 छात्रों ने सेना के जवान बनकर ट्रेनिंग के सीन दिए। फिल्म में ट्रेनिंग के दौरान जवानों को 20 किमी तक दौड़ना था। ब्रिगेडियर का किरदार निभा रहा शख्स जवानों को खूब दौड़ाता है।
इससे कई जवान बेहोश होकर गिर जाते हैं, जिनको वह डांटता है। आम तौर पर पीटीएस की सुरक्षा यहां के जवान खुद करते हैं। लेकिन शूटिंग के दौरान सुरक्षा का जिम्मा निजी बाउंसरों पर रहा। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। पुलिसकर्मियों को भी एक तरफ खड़ा कर दिया गया।
प्रतिसार निरीक्षक पीके जैन ने बताया कि शूटिंग के लिए एक दिन की अनुमति ली गई थी। ग्राउंड के अलावा यहां के ट्रेनिंग उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/