{"_id":"6a2b8d1aa9215b26a109876e","slug":"son-murdered-for-lover-by-mother-rudransh-died-of-suffocation-post-mortem-report-reveals-shocking-in-meerut-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए बेटे का कत्ल!: दम घुटने से हुई थी रुद्रांश की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के लिए बेटे का कत्ल!: दम घुटने से हुई थी रुद्रांश की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:08 AM IST
सार
मेरठ में मासूम बेटे की हत्या मां ने ही की थी। रुद्रांश की हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम से हो गया है। गला दबाने पर दम घुटने से मासूम की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मुरलीपुर में अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा होने और परिवार की सहानुभूति पाने के लिए मां मीनाक्षी ने ही अपने सात माह के मासूम बच्चे रुद्रांश की गला घोंटकर हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से दम घुटना आया है।
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी अमित तोमर का विवाह मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी से वर्ष 2023 में हुआ था। जिसके दो बच्चे थे। अमित एक डॉक्टर के यहां कार चलाने का कार्य करता है। 30 मई को पत्नी मीनाक्षी ने अमित को फोन पर सूचना दी कि उनके छोटे बेटे रुद्रांश की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई। जिस पर अमित भी आनन फानन में सहारनपुर से सीधे घर पहुंचा। बाद में गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया था।
बच्चे का शव निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अमित तोमर को अपनी पत्नी मीनाक्षी का मोबाइल देखा तो पता चला कि उसका तो प्रेम प्रसंग दिल्ली निवासी मोहित नाम के लड़के से चल रहा है। इसी दौरान मीनाक्षी और मोहित के बीच काफी व्हाट्सएप चैट भी थी, जिसमें मोहित द्वारा मीनाक्षी के साथ जीने मरने की कसमें खाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम का पिता अमित तोमर
- फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी ने कबूल किया जुर्म
साथ ही अमित तोमर को मीनाक्षी के व्यवहार काफी अजीब दिखाई दिया। क्योंकि बेटे की मौत होने के जहां परिवार के सभी लोग गमजदा थे, वहीं मीनाक्षी का व्यवहार सामान्य लग रहा था। जिस पर अमित द्वारा मीनाक्षी के साथ सख्ती से पूछा और रुद्रांश के गड्ढे में दबाए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो मीनाक्षी ने अपना जुर्म कबूल किया।

रुद्रांश का फाइल फोटो व शव निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रांश का गला घोंटकर की थी हत्या
बताया उसके और पति अमित के बीच जो अनबन चल रही थी उसी गुस्से में आकर उसने रुद्रांश का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर अमित ने सोमवार को मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी दिन मीनाक्षी को हिरासत में लिया।