सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Power Cut NCW Chairperson Left Sweating After Power Outage During Visit UP News in hindi

Meerut Power Cut: पसीने से तर हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में की जनसुनवाई

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 12 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News Today in Hindi: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को मेरठ में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। बिजली गुल होने पर अधिकारी जेनरेटर भी नहीं चलवा सके। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में प्रार्थना पत्र पढ़े। 

Meerut Power Cut NCW Chairperson Left Sweating After Power Outage During Visit UP News in hindi
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की जनसुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को बिजली गुल हो गई। मोबाइल की टॉर्च में फरियादियों की शिकायतें पढ़ी गईं। सभागार में एसी भी काम नहीं कर रहा था। गर्मी में अध्यक्ष और अन्य अधिकारी पसीना पोछते रहे। जेनरेटर चलाने की बात पर जवाब मिला कि कुल 10 लीटर ही डीजल है। तमाम कोशिशों के बाद भी जेनरेटर नहीं चलाया जा सका।

 

बृहस्पतिवार को आपके द्वार जनसुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कुल 65 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज, हत्या और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले भी सामने आए। लैंगिक हिंसा, अपहरण, छेड़छाड़ और पुलिस संबंधित शिकायतें भी सुनी गईं। विजया रहाटकर ने सभी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने का अफसरों को निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद विजया रहाटकर ने अधिकारियों संग बैठक की। इसमें सुकन्या समृद्धि और प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा हुई। मनरेगा, एनआरएलएम व महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना की भी समीक्षा हुई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, सदस्य मीनाक्षी भराला राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य सचिव सुदीप जैन और उप निदेशक रामावतार सिंह के अलावा डीएम डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन

आयोग की सदस्यों की नहीं सुनते अधिकारी
महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर आयोग की सदस्यों के दिशा-निर्देश अधिकारी नहीं सुनते। बृहस्पतिवार को महिला आयोग की अध्यक्ष के पास जितनी शिकायतें पहुंचीं , उनमें से अधिकांश महिला आयोग की सदस्यों के पास पहले भी आ चुकी थीं। सदस्यों की ओर से शिकायतों का निस्तारण न कराने पर सवाल भी उठते रहे हैं। सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला का कहना है कि जनसुनवाई में आई शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, लेकिन कुछ नहीं होता।

ये भी देखें...
UP: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश, आंधी से सैकड़ों पेड़ और खंभे टूटे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed