{"_id":"699fd7d2cdfd94c31e032abe","slug":"sunil-murder-case-pradeep-is-making-video-by-threatening-to-commit-murder-arrest-him-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील हत्याकांड: 'हत्याएं करने की धमकी देकर वीडियो बना रहा प्रदीप, गिरफ्तार करो', ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील हत्याकांड: 'हत्याएं करने की धमकी देकर वीडियो बना रहा प्रदीप, गिरफ्तार करो', ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:51 AM IST
सार
Meerut News: रामराज के बाजार में मेरठ के फलावदा निवासी प्रदीप धीमान ने बुधवार को दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुनील उर्फ गाबा की हत्या कर दी। सुनील ने डेढ़ साल से प्रदीप की पत्नी को अपने पास रख रखा था। सुनील की हत्या से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने प्रदीप की गिरफ्तारी की मांग की।
रामराज में दिनदहाड़े सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की हत्या होने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने सुनील का शव ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया और आरोपी प्रदीप धीमान की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम वीडियो वायरल कर हत्याएं करने की बात कहता हुआ घूम रहा है लेकिन पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Trending Videos
2 of 4
सुनील की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कहा कि करीब आठ माह पूर्व प्रदीप ने उनके घर पर तमंचे से फायरिंग की थी, तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर तक हंगामे के बाद सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्रदीप की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर 40 मिनट बाद जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हत्या का कबूलनामा करते हुए वीडियो बनाता प्रदीप धीमान।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला...
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र डेढ़ साल पहले हत्यारोपी प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। डेढ़ साल से वह उसी के साथ रह रहा था। अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी के चलते प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी।
4 of 4
गिरफ्तारी की मांग करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुनील (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी फलावदा निवासी प्रदीप धीमान आया और सुनील को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुनील गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।