{"_id":"5d4aea7a8ebc3e6d073144b3","slug":"sushma-swaraj-had-a-public-meeting-of-first-time-in-1991-at-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये थी सुषमा स्वराज की खास बात, जिस वजह से उन्हें भूल नहीं पाते थे लोग, सहारनपुर से रहा गहरा नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये थी सुषमा स्वराज की खास बात, जिस वजह से उन्हें भूल नहीं पाते थे लोग, सहारनपुर से रहा गहरा नाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
1991 में सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता सुषमा स्वराज का सहारनपुर से गहरा नाता था। वह पहली बार 1991 में सहारनपुर शहर में आई थीं और भगत सिंह चौक पर जनसभा की थी। उनकी खास बात यह थी कि जिससे एक बार मिलती थीं, वह उनके विचारों से इतना प्रभावित होता था कि कभी भूल नहीं पाता था।
2 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई गमजदा है। वह सहारनपुर के नजदीक ही हरियाणा के जनपद अंबाला की रहने वाली थीं। इस कारण उन्हें सहारनपुर से खास लगाव था। सुषमा स्वराज वर्ष 1991 में पहली बार सहारनपुर चुनाव प्रचार करने के लिए आई थीं, तब सहारनपुर नगर से पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
3 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी बताते हैं कि सुषमा स्वराज की खास बात यह थी कि तब वह जिस-जिस से मिली थीं तो उनको हमेशा के लिए अपना बना लिया था। उसके बाद से लाल कृष्ण गांधी सहित अनेक भाजपाइयों का उनका सीधा संपर्क रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी सुषमा स्वराज का कई बार सहारनपुर आना जाना लगा रहा। उन्होंने बेहट, गंगोह, नकुड़ और शहर में कई बार सभाएं की हैं। भाजपा महानगर प्रचार प्रसार समिति के संयोजक महेंद्र सचदेवा का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सुषमा स्वराज सहारनपुर नहीं आ पाईं, लेकिन इससे पूर्व वह अनेक बार सहारनपुर आईं हैं। अंबाला नजदीक होने की वजह से सड़क के रास्ते से भी वह कई बार सहारनपुर होते हुए अन्य जनपदों को गईं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नकली सिंह के समर्थन में सुषमा स्वराज ने सहारनपुर के जुबली पार्क में चुनावी जनसभा की थी। उस समय भाजपा के नगर महामंत्री दिनेश सेठी रहे थे, जो अब उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य हैं। दिनेश सेठी ने बताया कि सुषमा स्वराज जी के संबोधन से युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ था, जिस कारण चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।