फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर कुटी के दर्शन को सौभाग्य मानती थीं सुषमा, इस जिले से था गहरा नाता, तस्वीरों में यादों के पल

Wed, 07 Aug 2019 11:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Aug 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj seen of Vidur Kuti in 1999 at Bijnor district
बिजनौर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रवाद पर ओजस्वी भाषण से सभी के दिलों में घर करने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बिजनौर जिले से गहरा नाता रहा। विदुर कुटी में उनकी आस्था थी। वह जिले में हुए विदुर महोत्सव में भाग लेने आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने जिले में कई जनसभाओं में भाषण देकर जनता को भाजपा से जोड़ा।

Sushma Swaraj seen of Vidur Kuti in 1999 at Bijnor district
बिजनौर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर 1999 में जिले में तत्कालीन डीएम देवदत्त ने विदुर कुटी पर विदुर महोत्सव का आयोजन कराया था। जिले में पहली बार भव्य तरीके से विदुर महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भी आमंत्रित किया गया था।

Sushma Swaraj seen of Vidur Kuti in 1999 at Bijnor district
बिजनौर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

वहीं गंगा के तट पर महात्मा विदुर की धरती पर हुए कार्यक्रम में आने का निमंत्रण सुषमा स्वराज ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। वे कार्यक्रम में आईं थी और पूरा समय भी दिया था। उन्होंने मंदिर में दर्शन भी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj seen of Vidur Kuti in 1999 at Bijnor district
बिजनौर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

व्यापारी नेता मनोज कुच्छल बताते हैं कि सुषमा स्वराज सभी से पूरी गर्मजोशी से मिली थीं। उन्होंने विदुर कुटी पर आने को अपना सौभाग्य बताया था और दोबारा भी यहां आने की बात कही थी। इसके अलावा सुषमा स्वराज जनसभा में भी जिले की जनता को संबोधित कर चुकी थीं।

विज्ञापन
Sushma Swaraj seen of Vidur Kuti in 1999 at Bijnor district
बिजनौर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता विकास अग्रवाल बताते हैं कि 1998 में बिजनौर में रामलीला मैदान पर हुई सुषमा स्वराज की रैली में काफी भीड़ उमड़ी थी। जनता सुषमा स्वराज की बोलने की शैली से बहुत प्रभावित होती थी। सुषमा स्वराज अपने भाषणों में देश हित के साथ साथ जनता के विकास के मुद्दों को भी उठाती थीं। जिले की जनता सुषमा स्वराज को बहुत पसंद करती थी। अगर कोई कार्यकर्ता उनसे मिलने जाता था तो वे उसकी समस्या सुनकर उसका समाधान भी कराती थीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed