फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की सनक: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा अनस, नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, बहन का नंबर नहीं दिया तो भाई को दी दर्दनाक मौत

Sun, 17 Apr 2022 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager murder in Meerut : fourteen year old teenager murder for not giving sisters number, two arrested
अनस हत्याकांड - फोटो : amar ujala

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव जंगल में पड़ा मिला था। बिना गर्दन के मिले शव की पहचान कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने तकरीबन 150 पुलिसकर्मियों की मदद से रविवार को हत्या की वारदात से कुछ ही दूरी पर कटी गर्दन को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या का पूरा सच सामने आ गया। 



हत्या के दौरान मासूम अनस हाथ जोड़कर आरोपियों के सामने जिंदगी की भीख मांगता रहा, जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन हत्यारों को जरा भी रहम नहीं आया। वे उेस लात घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे। अनस का कसूर केवल इतना था कि उसने हत्यारों को अपनी बहन का नंबर नहीं दिया। आरोपियों ने अनस का बेल्ट से ही गला दबाया फिर गर्दन काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने मासूम के धड़ से सिर को अलग कर दूर ईंख के खेत में फेंक दिया। पुलिस को 24 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम की कटी गर्दन बरामद हुई। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं इस हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। आगे पढ़ें इस हत्याकांड की पूरी कहानी: -

Teenager murder in Meerut : fourteen year old teenager murder for not giving sisters number, two arrested
अनस हत्याकांड - फोटो : amar ujala

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि अनस की बड़ी बहन से काफी समय से कस्बा सिवालखास निवासी दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। अनस ने कई बाद युवकों से अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध किया था। दस दिन पूर्व आरोपी युवक अनस के घर तक उसकी बहन के साथ पीछा करते हुए पहुंच गए। जिसका विरोध अनस और उसके बड़े भाई कैफ ने किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी।

Teenager murder in Meerut : fourteen year old teenager murder for not giving sisters number, two arrested
अनस हत्याकांड - फोटो : amar ujala

एक सप्ताह पहले दोनों युवकों ने घर के बहार खड़ी बहन के साथ छेड़छाड की, जिसका विरोध अनस ने किया। इसको लेकर दोनों युवकों ने तमंचा दिखाकर अनस को जान से मारने की धमकी दी थी। तीन दिन पहले छेड़छाड़ से परेशान होकर अनीस ने अपनी बेटी को अपनी सुसराल मुरादनगर भेज दिया था। लेकिन यहां आरोपी नदीम ने अनस को चेतावनी दी कि तेरी बहन मेरी होकर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager murder in Meerut : fourteen year old teenager murder for not giving sisters number, two arrested
अनस हत्याकांड - फोटो : amar ujala

इसके अगले दिन दोनों युवक अनीस के घर पहुंचे। युवती के वहां न मिलने पर घर में मिले कैफ से बहन के बारे में पूछा। बहन के बारे में कुछ न बताने पर आरोपी युवकों ने कैफ के साथ मारपीट की। उसी शाम बाजार में मिले अनस से आरोपी युवकों ने बहन का मोबाइल नंबर मांगा, नंबर नहीं देने पर आरोपी युवकों ने उससे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Teenager murder in Meerut : fourteen year old teenager murder for not giving sisters number, two arrested
अनस हत्याकांड - फोटो : amar ujala

शुक्रवार की रात अनस घर के पास ही स्थित डेरी से दूध लेने के लिए निकला था। रास्ते में मिलें दोनों आरोपी युवक उससे जबरदस्ती सिवाल खानपुर मार्ग स्थित राशिद के खेत में ले गए। दोनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए फिर से अनस से उसकी बहन का मोबाइल नंबर मांगा। नंबर नही देने पर अनस को लात घूंसों से जमकर पीटा और फिर एक ने उसके हाथ पीछे से पकड़े और दूसरे ने बेल्ट से गला दबा कर मार दिया। इसके बाद आरोपी युवकों ने धारदार चाकू से उसकी गर्दन काटकर सिर को पास ही स्थित इरफान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार सुबह इस पूरा घटना का खुलासा कर दिया। वहीं मासूम की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed