फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल उठा मेरठ, कहीं गर्दन काटकर तो कहीं गोलियां बरसाकर मर्डर,एक की ईंट से कुचलकर हत्या

Tue, 23 Aug 2022 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three murdered in a day in Meerut district of Uttar Pradesh and see photos
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के तीन गांवों में 10 घंटे के अंदर हत्या की तीन दुस्साहसिक वारदात से जिला दहल गया। सोमवार को रोहटा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी नीलम (50) की बेटे के सामने ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।



वहीं जंगेठी गांव में विपिन उर्फ बाली (32) की गर्दन काटकर शव जंगल में फेंक दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस प्रेम-प्रसंग और जमीन के रुपये से जुड़े बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं पड़ोसी युवक और उसके मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। विपिन अविवाहित था और परिवार से अलग रहता था। 

Three murdered in a day in Meerut district of Uttar Pradesh and see photos
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

तीसरी वारदात हस्तिनापुर के कुंडा गांव में हुई, जहां बिट्टू उर्फ कालिया (24) को ईंट से कूचकर मार डाला। बिट्टू का शव करीब आठ बजे गांव के जंगल में मिला। उसके चेहरे पर प्रहार किए गए थे। एसपी देहात का कहना है कि रविवार को बिट्टू का भाई से विवाद हुआ था। पुलिस का शक भाई पर भी है। परिजनों ने पड़ोसी कल्ले को नामजद किया है।

Three murdered in a day in Meerut district of Uttar Pradesh and see photos
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ व फॉरेंफिस टीम। - फोटो : amar ujala

जंगेठी में युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में मिला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में विपिन (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पुलिस पारिवारिक विवाद, प्रेम-प्रसंग और जमीन से जुड़े लेन-देन सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three murdered in a day in Meerut district of Uttar Pradesh and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विपिन उर्फ बाली परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता था। रविवार दोपहर से वह लापता था। सोमवार सुबह विपिन का शव खून से लथपथ ओमपाल के नलकूप के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। विपिन के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना मिलने पर सीओ दौराला आशीष पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि विपिन अविवाहित था और छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। फिलहाल विपिन कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से नमकीन और शराब के खाली पव्वे भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
Three murdered in a day in Meerut district of Uttar Pradesh and see photos
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

हत्या में किसी परिचित का हाथ
फिलहाल पुलिस का मानना है कि विपिन की हत्या में किसी परिचित का हाथ है। पहले विपिन ने हत्यारोपी के साथ शराब पी होगी और मौका पाते ही विपिन का गला रेत दिया गया। संभावना है कि विपिन इतनी दूर खेत पर शराब पीने किसी जानकार के साथ ही आया होगा। पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed