{"_id":"622a5b5336f67d424e763325","slug":"up-election-result-2022-amit-agarwal-has-registered-a-historic-victory-in-the-cantt-seat-in-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की कैंट सीट ने रचा बड़ा इतिहास, जीत का आंकड़ा देख विपक्ष भी हैरान, भाजपा प्रत्याशी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की कैंट सीट ने रचा बड़ा इतिहास, जीत का आंकड़ा देख विपक्ष भी हैरान, भाजपा प्रत्याशी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:40 AM IST
सार
Uttar Pradesh Election Result 2022: मेरठ में कैंट के इतिहास में पहली बार वोटों के अंतर की यह सबसे बड़ी जीत है। अमित अग्रवाल ने प्रतिद्वंद्वी मनीषा अहलावत (43960) को 1,18,072 मतों से हराया। अमित ने 1,62,032 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
1 of 7
अमित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ में कैंट के इतिहास में पहली बार वोटों के अंतर की यह सबसे बड़ी जीत है। अमित अग्रवाल ने प्रतिद्वंद्वी मनीषा अहलावत (43960) को 1,18,072 मतों से हराया। अमित ने 1,62,032 मत प्राप्त किए।
भाजपा 35 वर्षों से इस सीट पर लगातार जीतती आ रही है। वर्ष 2017 में सत्यप्रकाश अग्रवाल ने 1,32,518 मत प्राप्त किए थे। बसपा के सतेंद्र सोलंकी ने 55,899 प्राप्त किए थे। ऐसे में जीत का अंतर 76,619 रहा था। इससे पूर्व ज्यादातर चुनाव में कांटे की टक्कर रही।
कांग्रेस के अजीत सिंह ने वर्ष 1974 में 27,866 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। तब भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी ठाकुर दास माले को 16,317 मत प्राप्त हुए थे। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैलाश प्रकाश माले 8678 मत प्राप्त हुए।
3 of 7
अमित अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
वहीं 1977 में कांग्रेस के अजीत सिंह माले जीते। उन्होंने 29,659 मत प्राप्त किए। जनता पार्टी के रतन लाल गर्ग को 28328 मत प्राप्त हुए। 1980 में विधानसभा चुनाव में अजीत सिंह सेठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव लगे और 26,857 मत प्राप्त किए। भाजपा के प्रत्याशी को 9626 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मतगणना।
- फोटो : amar ujala
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत सिंह सेठी वर्ष 1985 में पुन: चुनाव में 26,134 मत प्राप्त कर विजेता रहे। लोकदल के राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को 11,872 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ के प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर, अमित अग्रवाल और गुलाम मोहम्मद।
- फोटो : amar ujala
कैंट सीट पर 1989 में पहली बार भाजपा ने जीत का स्वाद चखा। तब परमात्मा शरण मित्तल को 48,988 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के अजीत सिंह सेठी ने 32,385 मत प्राप्त किए। वर्ष 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अमित अग्रवाल ने भाजपा से पहली बार 1993 में चुनाव लड़ा। तब भी उन्होंने 71,479 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।