सब्सक्राइब करें

UP Election Results 2022: जीत का जश्न... भाजपा नेताओं ने खूब उड़ाया भगवा गुलाल, जमकर हुई आतिशबाजी, देखें मेरठ की ये खास तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Mar 2022 09:32 AM IST
सार

चुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस पर पाबंदी की वजह से प्रत्याशी तो खामोश रहे पर समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर चला गया। भाजपा नेता जहां ढोल-नगाड़े और अबीर-गुलाल लेकर आतिशबाजी करते हुए निकल पड़े।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Workers have celebrated for victory of BJP party in Meerut see photos
जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : amar ujala

चुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस पर पाबंदी की वजह से प्रत्याशी तो खामोश रहे पर समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर चला गया। भाजपा नेता जहां ढोल-नगाड़े और अबीर-गुलाल लेकर आतिशबाजी करते हुए निकल पड़े, वहीं सपा-रालोद के नेताओं ने भी ढोल की थाप पर जश्न मनाया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। भाजपा नेताओं ने जहां खुलकर डांस किया तो वहीं सपा नेताओं के जश्न में भी सरकार न बनने का मलाल नजर आया। 

भाजपा नेताओं ने मनाया जीत का जश्न 
भाजपा की जीत का जश्न हिंदू संगठनों के साथ व्यापारियों और धार्मिक संगठनों ने उत्साह के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाकर होली खेली और आतिशबाजी कर दीपावली भी मनाई गई। बाजारों को केसरी गुब्बारों से सजाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी गई। 

Trending Videos
UP Election Result 2022 Workers have celebrated for victory of BJP party in Meerut see photos
जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : amar ujala

सदर बाजार व्यापार संघ ने जीत की खुशियां मनाई। व्यापारियों ने राम को लाए हैं आदि गीतों पर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Result 2022 Workers have celebrated for victory of BJP party in Meerut see photos
जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : amar ujala

मंगल पांडेय की मूर्ति बुढ़ाना गेट पर घंटे घड़ियाल, शंख के साथ हनुमान चालीसा पाठ हुआ। कासमपुर में मिठाई बांटी गई। 

UP Election Result 2022 Workers have celebrated for victory of BJP party in Meerut see photos
जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : amar ujala

हिंदू युवा वाहिनी ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई। 

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Workers have celebrated for victory of BJP party in Meerut see photos
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

वहीं, मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज दो में प्रदेश सरकार में श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के कैंप कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जीत पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। इस दौरान राजीव भारद्वाज भराला, अंकुर मुखिया, पुष्पर चौहान, आमिर अली, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed