मेरठ और बिजनौर में गुरुवार को तीन दर्दनाक घटनाएं हुईं। किसी की शादी के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई तो किसी की बरात में डांस करते समय जान चली गई। वहीं एक हादसे में तो परिवार ही उजड़ गया। इस दर्दनाक हादसे में दंपती और उनकी दो माह की बच्ची की मौत हो गई। तीनों ही जगहों पर खुशियों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
थाना कंकरखेड़ा के गांव पठानपुरा निवासी गजे सिंह, पत्नी और बेटी के साथ बुधवार देर शाम गांव सिसौला खुर्द में रिश्तेदार की शादी की वर्षगांठ के समारोह से लौट रहे थे। पेपला इदरीशपुर के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक तीनों दम तोड़ चुके थे। गजे सिंह ने हेलमेट भी पहना था। रिश्तेदार कपिल ने जानी थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन मौत से पठानपुरा में मातम, अकेला रह गया ढाई साल का ऋषभ
पोस्टमार्टम के बाद पठानपुरा में पति-पत्नी और दो माह की मासूम का शव लाया गया तो लोगों की आंखें छलक आईं। परिजन शवों से लिपटकर रोते रहे। अब परिवार में डेढ़ साल का ऋषभ अकेला रहा गया। रात आठ बजे परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। गजे सिंह के भाई नीटू ने मुखाग्नि दी।
भोला रोड स्थित पेपला गांव के पास हादसे में पठानपुरा निवासी गजे सिंह और पत्नी अंजू रानी व उनकी दो महीने की बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार और आसपास के लोग एकत्र हो गए। गुरुवार दिनभर परिवार और रिश्तेदार पोस्मार्टम हाउस पर रोते-बिलखते रहे। वह कहते रहे कि भगवान तूने ये क्या कर दिया है। दंपती को डेढ़ साल का बेटा ऋषभ अकेला बच गया है, जोकि अपनी बुआ के घर रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव में गया था। शाम छह बजे तीनों के शव उनके गांव पठानपुरा में पहुंचा। तीनों के शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा का कहना है कि जहां पर हादसा हुआ है। वहां पर पुलिस को जांच के लिए भेजा था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी और जिस वाहन से टक्कर लगी है, उसका पता लगाया जाएगा। परिवार के लोगों ने बताया कि गजे सिंह हेलमेट पहनने हुए थे। किसी तेज गति से जाने वाहन ने टक्कर है, जिससे तीनों की मौत हुई है। काफी देर तक तीनों सड़क पर पड़े रहे, तीनों की मौत ज्यादा खून बहने से हुई है।