फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टिया, तार-तार हुई सामाजिक दूरी, देखें तस्वीरें

Sun, 18 Apr 2021 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Polling parties left for polling booths, followed No social distance
poling parties - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में सोमवार को होने वाले मतदान को संपन्न कराने को पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। रविवार को मतदान कर्मी सभी ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए। चुनाव सामग्री लेने के लिए भीड़ सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं  इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना होने का कार्य जारी है।



 
UP: Polling parties left for polling booths, followed No social distance
poling parties - फोटो : amar ujala

बागपत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में सोमवार को होने वाले मतदान को संपन्न कराने को जिले के सभी छह ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। सभी ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियों की भीड़ लगी है। लोग मास्क तो लगाए हुए हैं, लेकिन दो गज की दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। एक महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी ड्यूटी देने पहुंच गई। जिससे अफरातफरी मच गई। 

UP: Polling parties left for polling booths, followed No social distance
poling parties - फोटो : amar ujala

जिले में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद के 20, ग्राम प्रधान पद के लिए 244, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 505 और ग्राम पंचायत के 3322 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए जिले में 502 मतदान केंद्रों पर 1402 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

बागपत, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम अनुभव सिंह और सीओ अनुज मिश्र समेत अन्य अधिकारी निकल पड़े हैं। मतदान कार्मिकों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना भी मिल रही हैं। जिनके बदले रिजर्व स्टाफ को लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Polling parties left for polling booths, followed No social distance
poling parties - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर जनपद में  दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां और पुलिस पार्टियां बूथों के लिए रवाना होगी। जनपद के 9 ब्लॉकों में 498 ग्राम पंचायतों, 1085 बीडीसी, 6726 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 43 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा।

मतदान के लिए जनपद में 2976 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 14880 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। रविवार को मतदान कर्मी सभी ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए। चुनाव सामग्री लेने के लिए भीड़ जुटी है इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना होने का कार्य होगा।

विज्ञापन
UP: Polling parties left for polling booths, followed No social distance
poling parties - फोटो : amar ujala

खतौली में पोलिंग पार्टी रवाना होने के लिए सभी लोग मंडी समिति में इकट्ठा हुए। तेज धूप के कारण लाइनों में लगे लोग हलकान नजर आए, वही कतारों में किसी भी प्रकार की सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
धामपुर में केएम इंटर कॉलेज को चुनाव सामग्री वितरण केंद्र बनाया गया है जहां पर सरकार द्वारा बनाए गए कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया। सोशल डिस्टेंट की धज्जियां उड़ती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed