लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। लेकिन पश्चिमी यूपी की कई ऐसी सीटें हैं जिनपर भाजपा हार की ओर जाती दिख रही है। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि किन- किन सीटों पर भाजपा रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम: यूपी की इन सीटों पर हार रही भाजपा, बसपा को मिल रही भारी बढ़त
आइए जानते हैं कि पश्चिमी यूपी में भाजपा किन- किन सीटों पर हार रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले मेरठ की ऐतिहासिक सीट का जिक्र करते हैं। यहां पर बसपा के याकूब कुरैशी करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट
अब तक कुल वोटों की गिनती-- 1089047
बीजेपी- राजेंद्र अग्रवाल-- 519417
बसपा- याकूब कुरैशी--- 525560
कांग्रेस--- 31502
मेरठ में कुरैशी करीब 6000 वोटों से आगे हुई
सहारनपुर में भी बसपा के फजलुर्रहमान बीजेपी को पीछे छोड़ काफी आगे चल रहे हैं।
सहारनपुर लोकसभा सीट-
बसपा--- फजलुर्रहमान -- 486653
भाजपा--- राघव लखनपाल -- 428435
कांग्रेस--- इमरान ---- 192826
उधर, नगीना लोकसभा सीट पर भी बसपा के गिरिश चंद भारी मतों से लीड बनाए हुए है।
नगीना लोकसभा सीट
बिजनौर और नगीना में बसपा आगे चल रही है।
नगीना लोकसभा सीट पर सातवां राउंड
बसपा के गिरिश चंद-- 564704
बीजेपी के यशवंत-- 398017
कांग्रेस की ओमवती-- 19909
गिरिश चंद डेढ़ लाख से अधिक मतों से आगे
इसके अलावा मुजफ्फरनगर में बीजेपी और रालोद में कांटे की टक्कर चल रही है।
मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट
भाजपा-- संजीव बालियान-- 525102
गठबंधन-- अजित सिंह---- 491688
संजीव बालियान करीब 34000 मतों से आगे