सब्सक्राइब करें

चुनाव परिणाम: कुछ ऐसे चला जयंत और सत्यपाल में कांटे का मुकाबला, पल-पल में बदले चौंकाने वाले आंकड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 09:19 PM IST
सार

बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह और रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी में बेहद कांटे की टक्कर चल रही है। पल-पल में बदल रहे चौंकाने वाले आंकड़े...

विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: A big fight in Jayant Chaudhary and Satyapal Singh
जयंत चौधरी और सत्यपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह और रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी के बीच बेहद कांटे का मुकाबला रहा है। कभी जयंत सौ वोटों से आगे हो जाते तो कभी सत्यपाल आगे निकल जाते। खास बात यह है कि पश्चिमी यूपी की सातों सीटों में से बागपत सीट पर सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। हालांकि आखिर में यहां से सत्यपाल जीत गए है।

Trending Videos
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: A big fight in Jayant Chaudhary and Satyapal Singh
सत्यपाल सिंह और जयंत चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : social media
पश्चिमी यूपी की सातों लोकसभा सीटों का परिणाम आ चुका है। लेकिन इनमें से आज की सबसे चर्चित सीट बागपत रही। इस सीट पर कभी जयंत 18 वोट से आगे निकले तो वहीं कभी सत्यपाल 152 वोटों से आगे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: A big fight in Jayant Chaudhary and Satyapal Singh
चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में आज भाजपा के सत्यपाल सिंह और रालोद के जयंत चौधरी में बेहद कांटे का मुकाबला रहा है। इस बीच इस सीट का रिजल्ट देखने के लिए लोगों की टीवी व न्यूज साइटों से नजर नहीं हटीं।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: A big fight in Jayant Chaudhary and Satyapal Singh
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और पत्नी चारु चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात यह है कि 10 लाख वोटों में से सिर्फ सौ-दो सौ वोटों पर कड़ा मुकाबला देखना को मिला। 
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: A big fight in Jayant Chaudhary and Satyapal Singh
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इससे भी खास बात यह रही कि लोगों को बागपत लोकसभा सीट के परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। जिस पर अब बीजेपी के सत्यपाल सिंह जीत गए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed