मौसम के तेवर अभी भी सर्द बने हुए हैं। लगातार सर्दी के बीच तापमान गिरने और शीतलहर के बीच सर्दी में दिन और रात में राहत नहीं है। वेस्ट यूपी में पिछले 10 साल में शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही है। तापमान गिरते हुए 10 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रात का तापमान गिरेगा और दिन के में धीरे धीरे बढोतरी होगी। अन्य जिलों की बात करें तो बिजनौर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया वहीं शामली में भी अब तक सबसे ठंडा रहा।
Weather Update: पश्चिमी यूपी में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, शीतलहर ने कंपाया, छह दिन से कोल्ड डे कंडीशन
न्यूनतम स्तर पर पहली बार पहुंचा रात का पारा,दिन में निकल रही धूप भी से भी नहीं मिल रही राहत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 10 साल का न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम
2013 9.5
2014 6.3
2015 7.5
2016 6.1
2017 8.9
2018 7.2
2019 8.0
2020 11.4
2021 13.1
2022 10.4
2023 4
दूसरे दिन भी प्रदूषित रहा मेरठ, एक्यूआई 333
बढ़ती सर्दी के साथ एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 333 दर्ज किया गया है। एनसीआर में गाजियाबाद का 334 और मेरठ का 333 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई दर्ज किया गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी एक्यूआई में तेजी से बढोतरी हुई है। हवा के प्रदूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जयभीमनगर का 347 और गंगानगर 338 और पल्लवपुरम 333 दर्ज किया गया। बेगमपुल पर 330 दर्ज किया गया है।
ये रहा शहर में हाल
जयभीमनगर 347
गंगानगर 338
पल्लवपुरम 347
बेगमपुल 330
साकेत चौराहा 320
ईव्ज चौराहा 310
तेजगढी चौराहा 322
केसरगंज 345
घंटाघर चौराहा 341
बागपत चौराहा 312
दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री और रात का 4 डिग्री कम रहा
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा है। रात के तापमान में अभी दो दिन तक और गिरावट के आसार है। दिन का तापमान भी 15 डिग्री से नीचे रहेगा, 9 जनवरी के बाद दिन के तापमान में बढोतरी के आसार है। ठंड का असर अभी ऐसे ही बना रहेगा।
बागपत में 2.1 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, अलाव बने सहारा
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते बागपत जनपद का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शीतलहर के चलते सर्दी से बचाव के लिए लोग नगर के बाजारों और गली मोहल्लों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार यानी आज का दिन भी अत्यधिक ठंडा रहने के लिए अलर्ट किया है।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि अगले 48 घंटों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। जनवरी माह की शुरुआत होते ही तापमान में गिरावट शुरू हुई थी। इस दौरान तापमान 20 डिग्री के नीचे रहा। क्षेत्र में रात में कोहरा पड़ रहा है। पहाड़ों से आने वाली शीतलहर की गति 12 से 15 किमी प्रति घंटा होने के कारण पिछले दो दिन से सर्दी अत्यधिक पड़ रही है। अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार बागपत का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।