फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुईं नई ऊंचाई: एशियन गेम्स में पश्चिमी यूपी का रहा जलवा, 14 खिलाड़ियों ने फहराया परचम

Sun, 08 Oct 2023 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Oct 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Western UP shines in Asian Games, fourteen players hoisted the flag
अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala

चीन में हुए एशियन गेम्स में पश्चिमी यूपी के 14 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खेलों के इस महाकुंंभ में मरेठ की तीन बेटियों ने दो गोल्ड, एक रजत, एक कांस्य हासिल किया। बागपत के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, दो रजत और दो कांस्य जीतकर अपना परचम फहराया। सहारनपुर के दो खिलाड़ियों ने दो रजत पदक अपने नाम दर्ज किए। मज्फ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।

Western UP shines in Asian Games, fourteen players hoisted the flag
गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने दौड़ में एक रजत और अगले 24 घंटे में ही एक गोल्ड हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। सरधना के बहादरपुर की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक कर सोने पर निशाना साधा। पल्लवपुरम के एकता विहार निवासी किरण बालियान ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता।

 

Western UP shines in Asian Games, fourteen players hoisted the flag
सीमा अंतिल - फोटो : Amar Ujala

मेरठ की सीमा अंतिल ने 58.62 मीटर चक्का फेंककर कांस्य पदक देश के नाम किया। कबड्डी टीम में शामिल मुजफ्फरनगर अर्जुन देसवाल ने शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए टीम को गोल्ड दिलाया। बागपत के अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने राइफल शूटिंग टीम में जगह बनाते हुए देश को स्वर्ण दिलाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Western UP shines in Asian Games, fourteen players hoisted the flag
नीरज का स्वागत करते क्षेत्रवासी - फोटो : Amar Ujala

मवीकलां गांव निवासी सेना के जवान नितीश उज्ज्वल और आदर्श नंगला के नीरज मान ने रोइंग में रजत पदक हासिल किया। रजत हासिल करने वाली नौकायन टीम में शामली के आशीष और मुजफ्फरनगर के पुनीत भी शामिल रहे।
 

विज्ञापन
Western UP shines in Asian Games, fourteen players hoisted the flag
प्राची चौधरी के साथ अन्य खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

ढिकौली गांव के अर्जुन ढाका ने कैनोइंग में कांस्य हासिल किया। जोनमाना गांव की बहू प्रीति तोमर ने एथलेटिक्स में कांस्य जीता। सहारनपुर के शिमलाना निवासी कार्तिक कुमार ने 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। झबीरण गांव की प्राची चौधरी ने 400 मीटर रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक झटका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed