{"_id":"652114e92c9d9dbb290b737a","slug":"meerut-javelin-thrower-annu-rani-s-brother-injured-in-road-accident-during-celebrations-partner-also-injured-2023-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जश्न के दौरान हादसा: गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी के भाई दुर्घटना में घायल, साथी भी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न के दौरान हादसा: गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी के भाई दुर्घटना में घायल, साथी भी चोटिल
मेरठ से सटे सरधना के बहादरपुर गांव निवासी एथलीट अन्नू रानी आज अपने गांव पहुंची। एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्नू का मेरठ के परतापुर से कंकरखेड़ा तक भव्य स्वागत किया गया।
इसी दौरान जश्न के बीच अन्नू का भाई जितेंद्र कुमार व उसका एक साथी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया कि दोनों युवक बाइक से घर का सामान लेने के लिए जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
अन्नू रानी का स्वागत करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। शनिवार सुबह अनु रानी मेरठ पहुंची थीं। परिजन व ग्रामीण अन्नू रानी के स्वागत की तैयारी में जुटे थे।
3 of 5
अस्पताल में जितेंद्र कुमार
- फोटो : Amar Ujala
जश्न के बीच अन्नू रानी का भाई जितेंद्र अपने दोस्त अंकित के साथ घर का सामान लेने के लिए बाइक से सरधना नहर की तरफ जा रहा था। इसी बीच सरधना की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवकों का सिर सड़क पर जा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अन्नू रानी
- फोटो : Amar Ujala
सड़क पर सिर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू के भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे में घायल अन्य युवक
- फोटो : Amar Ujala
परिजनों ने दोनों घायलों को हाईवे स्थित कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों युवकों की हालत के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट में दोनों के सिर में सूजन दिखाई दे रही है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।