फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: इंसाफ नहीं मिला तो मौत से किया समझौता, ढाई साल के मासूम को बिलखता छोड़ ट्रेन के आगे कूदी महिला

Mon, 20 May 2019 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
woman suicide after tempered by a shopkeeper in Meerut
ब्यूटी पार्लर संचालिका - फोटो : फाइल
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन से सख्त निर्देश के बाद भी शहर में महिला से जुड़ा अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शहर में छेड़छाड़ की वारदात हो रहीं हैं, लेकिन एंटी रोमियो स्क्वाएड गायब है। महिला थाना पुलिस का मनचलों के खिलाफ अभियान भी ठंडे बस्ते में है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मारपीट के मामले में भी यदि पुलिस कार्रवाई करती तो शायद युवती जान नहीं देती। बिलखते हुए युवती के कहते हैं कि पुलिस ने ऐसा समझौता कराया कि बेटी की जान ही चली गई।


 
woman suicide after tempered by a shopkeeper in Meerut
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
छेड़छाड़ के बाद जान देने वाली टीपीनगर निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ जब मारपीट हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी समझौता करा दिया था। बेटी बार बार यही कह रही थी कि मेरे साथ सरेआम मारपीट की गई है। मां ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा। मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। अब युवती की मौत के बाद पुलिस कह रही है कि दोनों पक्षों ने समझौता किया था। 

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस कारण वह परेशान थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
 
woman suicide after tempered by a shopkeeper in Meerut
मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूम बैठा रहा और मां चली गई 
ढाई साल के मासूम को नहीं पता था कि उसकी मां की जान चली गई है। रेलवे ट्रैक पर जहां पार्लर संचालिका का शव पड़ा था, वहां से कुछ दूरी पर ही उसका बच्चा बैठा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने रविवार को ब्यूटी पार्लर नहीं खोला था, क्योंकि वह परेशान थी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहंचे महिला के पति ने बताया कि उनमें आपसी मनमुटाव था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman suicide after tempered by a shopkeeper in Meerut
वीडियो में पार्लर संचालिका से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मारपीट की वीडियो वायरल
पार्लर संचालिका से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। परिजनों का दावा है कि वह वीडियो शनिवार का है।  दो महिलाएं पार्लर संचालिका से हाथापाई करती दिख रही हैं। पीड़िता के बाल बिखरे हैं और वह बचाव की कोशिश में है। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि मारपीट की कोई वीडियो है तो जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
woman suicide after tempered by a shopkeeper in Meerut
सरधना में हुई थी छात्रा की मौत - फोटो : फाइल फोटो

आखिर कब जागेगी पुलिस 
6 जनवरी 2018 - भावनपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही 14 वर्षीय छात्रा पर युवकों ने अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने घर पहुंचकर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी।  
27 अगस्त 2018 - खरखौदा क्षेत्र में मनचलों से परेशान होकर किेशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। किशोरी की मौत होने पर दो आरोपी जेल भेजे।
17 अगस्त 2018 - सरधना थाना क्षेत्र में मनचलों ने घर में घुसकर छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा को आग लगा दी। चार सितंबर को छात्रा की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी।
अगस्त 2018 - मेडिकल क्षेत्र से शोहदों ने किशोरी का अपहरण किया। बरामदगी के बाद आरोपियों ने बेटी को बदनाम करने की धमकी दी। पांच सितंबर को छात्रा के पिता ने दबाव में आकर जान दे दी।
22 मार्च 2019 - किठौर की कन्या पाठशाला में छात्रा से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल हुई। एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed