सब्सक्राइब करें

योगी कैबिनेट 2.0: पश्चिम का बड़ा दलित चेहरा, दूसरी बार ली मंत्री पद की शपथ, पढ़ें इनके बारे में खास बातें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Shapath Grahan: Dinesh Khatik of Meerut will become ministers in second time in Yogi government
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

मेरठ में हस्तिनापुर सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार में फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्हें प्रदेश सरकार में जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया था। अब फिर से उन्हें योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि दलित समाज से आने वाले दिनेश खटीक को दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। दिनेश खटीक ने शुक्रवार को लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ले ली है।



कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं दिनेश खटीक
योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने जा रहे दिनेश खटीक मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। दिनेश खटीक ने 2017 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से जीत हालिस कर यहां का इतिहास बरकरार रखा था। दिनेश खटीक ने 2017 के विधानसभा में बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को हराया था।

Trending Videos
Yogi Adityanath Shapath Grahan: Dinesh Khatik of Meerut will become ministers in second time in Yogi government
राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala

बता दें कि दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath Shapath Grahan: Dinesh Khatik of Meerut will become ministers in second time in Yogi government
भाजपा विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

कराए ये विकास कार्य
क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया था। वर्तमान में जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट

Yogi Adityanath Shapath Grahan: Dinesh Khatik of Meerut will become ministers in second time in Yogi government
योगेश वर्मा, दिनेश खटीक और अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala

उन्होंने हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कस्बे के समीप श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल बनाया, जिसमें लगभग 600 निराश्रित गोवंश मौजूद हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जितने विकास कार्य भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने कराए, उतने अन्य किसी विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराए।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Shapath Grahan: Dinesh Khatik of Meerut will become ministers in second time in Yogi government
राज्य मंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

दिनेश खटीक ने कहा था कि देश और प्रदेश सरकार की ओर से हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं, जब महाभारत कालीन नगरी विकासशील कस्बों की श्रेणी में होगी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि यहां विकास की गंगा बहे। 

यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed