रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह इन दिनों अग्निपथ योजना के विरोध में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में युवा पंचायतों का आयोजन कर रहे हैं। इन पंचायतों के जरिए वह युवाओं में सरकार से योजना वापस लेने के लिए जोश भर रहे हैं। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने सोमवार को बिजनौर जनपद में युवा पंचायत को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने मंच के आगे ही युवाओं से पुश-अप्स लगवाकर जोश का अहसास कराया।
Yuva Panchayat: 'अग्निपथ' के विरोध में पश्चिमी यूपी के युवाओं को जोश का अहसास करा रहे चौधरी जयंत, देखें तस्वीरें
बिजनौर में आयोजित युवा पंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि आज युवा पंचायत बुलाई है, जिसमें तीन प्रस्ताव रख रहा हूं, आपकी सहमति या कुछ सुझाव हो, तो दे दो लड़ाई को आगे बढ़ाया जाए। चौधरी जयंत सिंह ने प्रस्ताव में पहला सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने, दूसरा लंबित भर्तियों को जल्द भरने और तीसरा किसानों को सम्मान मिला चाहिए। मंच के सामने बैठी जनता ने प्रस्ताव का हाथ उठाकर समर्थन किया। उमस और चिलचिलाती धूप में युवा और किसान जमे रहे।
पुश-अप कर कराया जोश का अहसास
रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे, तो सामने बैठे युवाओं उनके नारे लगाएं। चौधरी जयंत सिंह ने युवाओं का अभिनंदन किया, तो जोश में मंच के आगे ही युवाओं ने पुश-अप लगाकर जोश का अहसास कराया। यह जोश बनाएं रखो, आप युवाओं का साथ रहेगा, तो चार साल की अग्निपथ योजना वापस कराएंगे और वहीं पुरानी व्यवस्था बहाल कराएंगे।
युवाओं को दी मंच पर तवज्जो
रालोद की युवा पंचायत में युवाओं को तवज्जो खूब दी गई। पंच पर भी काफी युवाओं को बैठाया गया और संबोधन की सूची में भी युवाओं को रखा गया। हनी तोमर, अर्पित, गौरव दहिया, हरेंद्र सिंह आदि कई युवाओं ने अग्निपथ योजना पर अपना वक्तव्य रखा। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन ने मंच पर पहुंचकर रालोद सुप्रीमो चौधरी को एक हुक्का भेंट किया।
दाम अच्छे मिलने को हुए, तो गेहूं निर्यात पर लगा दी रोक
राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इस साल गेहूं के दाम किसानों को अच्छे मिलने को हुए, तो केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी। इससे गेहूं के दाम वहीं रूक गए।सरकार नहीं चाहती किसानों को फसलों का अच्छा दाम मिलें। सरकार दोगुनी आय करने की बात करती है और धरातल पर कुछ नहीं है।