{"_id":"6a06c7cefa246c8fef0072a5","slug":"moradabad-robbery-case-ariba-used-to-invite-her-lover-home-after-giving-sleeping-pills-to-her-family-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया धोखा, परिवार को नींद की गोलियां देकर प्रेमी को घर बुलाती थी अरीबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया धोखा, परिवार को नींद की गोलियां देकर प्रेमी को घर बुलाती थी अरीबा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 15 May 2026 03:03 PM IST
सार
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डाका डलवाया था। पुलिस जांच में बेटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Moradabad Robbery Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती में कई चौंकाने वाले बातें सामने आई हैं। अरीबा अपने परिवार को चाय और खाने में नशे की गोलियां मिला देती थी। जिससे परिवार के लोग गहरी नींद में सो जाते थे। इसके बाद वह डिजिटल लॉक खोलकर प्रेमी अरशद को अंदर बुला लेती थी। यहां कई घंटे रुकने के बाद वह वापस चला जाता था।
अरीबा अपने परिवार को एक दो दिन नहीं बल्कि कई साल से धोखा दे रही थी। अरीबा के पिता कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर समय बाहर ही रहते हैं। घर में मां, छोटी बहन और दो भाई रहते हैं। अरीबा जीने के ठीक बराबर वाले कमरे में रहती थी। उसके कमरे के सामने ही दीवार पर डिजिटल लॉक का रिमोट लगा है। इस रिमोट से ही कारोबारी के मकान के मेनगेट पर लगे डिजिटल लॉक खुलते हैं।
Trending Videos
2 of 15
पुलिस हिरासत में कारोबारी की बेटी अरीबा और अरशद
- फोटो : अमर उजाला
अरीबा और अरशद फोन पर देर तक बात करते थे। अरीबा बाजार जाने के बहाने बाहर निकलती थी। बाजार में ही अरशद अरीबा को गोलियां दे देता था। इन गोलियों को अरीबा खाने या चाय में मिलाकर दे देती थीं। इसके लॉक खोलकर अरशद को अपने में बुला लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
कारोबारी के घर की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
जिस बेटी पर सबसे ज्यादा भरोसा... उसी ने दिया धोखा
पीलत कारोबारी इमरान को अपनी बड़ी बेटी पर सबसे ज्यादा भरोसा था। घर में आने वाले हर कैश की जानकारी उसे रहती थी। कभी कोई ऐसी बात भी सामने नहीं आई, जिससे अविश्वास पैदा हो लेकिन डकैती के खुलासे ने पूरे परिवार को हैरत में डाल दिया है। किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि परिवार की सदस्य ही घर को लुटवा सकती है।
4 of 15
पुलिस हिरासत में डकैती कांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टोल पर फास्टैग देने के लिए लगानी पड़ी सही नंबर प्लेट
कारोबारी के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों की संख्या दस थी। बदमाशों का पहले से कोई गिरोह नहीं है लेकिन आपस में बदमाश एक दूसरे से एक कड़ी की तरह जुड़े हैं। जिस कारण तक इन तक पहुंचने के लिए पुलिस के लिए चुनौती थी।
विज्ञापन
5 of 15
अरशद ने दोस्तों के साथ मिलकल डाली थी डकैती
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात में दो कारों का इस्तेमाल किया था। दोनों कारों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद जोया टोल कारों के नंबर प्लेट ठीक करनी पड़ी थी। यहां बदमाशों की कारें और बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।