{"_id":"6a06b965dfd3fcb2e80967a9","slug":"moradabad-robbery-case-businessman-s-daughter-helped-gang-using-digital-lock-arrested-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: डिजिटल लॉक से लैस घर में डकैती का रिमोट लिए बैठी थी पापा की लाडली; इसलिए प्रेमी संग घर में डलवाया था डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिजिटल लॉक से लैस घर में डकैती का रिमोट लिए बैठी थी पापा की लाडली; इसलिए प्रेमी संग घर में डलवाया था डाका
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 15 May 2026 12:37 PM IST
सार
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डाका डलवाया था। बेटी, उसके प्रेमी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी 1.20 करोड़ की नकदी और छह तोला सोना ले गए थे।
विज्ञापन
1 of 16
Moradabad Robbery Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उनकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं।
Trending Videos
2 of 16
कारोबारी इमरान के घर पर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का भी काम है। जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने 1.20 करोड़ कैश घर में रखा था। रविवार को कारोबारी और अन्य परिजन बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
डकैती के मुख्य साजिशकर्ता अरीबा और अरशद
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 12 बजे सभी घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर धमकाकर 1.20 करोड़ नकद और करीब छह तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी ले गए थे।
4 of 16
पुलिस हिरासत में डकैती में शामिल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में बनी आठ टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई।
विज्ञापन
5 of 16
आरोपियों से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कारोबारी की बड़ी बेटी अरीबा ने घटना से पहले और घटना के बाद अरशद वारसी नाम के युवक से फोन पर बात की थी। पुलिस ने अरशद तक पहुंचकर अरीबा से उसकी प्रेम कहानी उगलवा ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।