{"_id":"6a063695109055f4310009c0","slug":"a-truck-driver-was-attacked-with-a-knife-after-asking-for-rs-300-for-tyre-repairs-resulting-in-his-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-902357-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 रुपये के लिए हत्या: टायर मरम्मत को लेकर विवाद, चालक ने मिस्त्री को मारा चाकू, जमीन पर गिरा तो उठा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 रुपये के लिए हत्या: टायर मरम्मत को लेकर विवाद, चालक ने मिस्त्री को मारा चाकू, जमीन पर गिरा तो उठा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद के डींगरपुर में टायर मरम्मत के 300 रुपये मांगने पर ट्रक चालक और पंक्चर बनाने वालों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चालक ने चाकू से हमला कर पंक्चर वाले को गंभीर घायल कर दिया। उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मैनाठेर पुलिस थाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनाठेर के गांव डींगरपुर में बृहस्पतिवार की रात ट्रक चालक से टायर मरम्मत के 300 रुपये मांगने पर उसने पंक्चर बनाने वाले के बहनोई को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट में ट्रक चालक भी घायल हो गया है।
Trending Videos
उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मुशर्रफ गांव डींगरपुर स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर अपने बहनोई इश्तेखार आलम के साथ काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम एक चालक ट्रक का पहिया मरम्मत कराने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुशर्रफ ने टायर खोलकर उसकी रिपेयरिंग की। उसने टायर मरम्मत के एवज में ट्रक चालक से 300 रुपये मजदूरी की मांग की। इसी बात को लेकर ट्रक चालक विवाद करने लगा। उसने मुशर्रफ के साथ गाली-गलौज की।
विवाद गहराने पर मुशर्रफ ने मदद के लिए अपने बहनोई इश्तेखार आलम को आवाज लगाई। बहनोई ने आने के बाद ट्रक चालक की हरकत का विरोध किया और पूरे पैसे की मांग की। इस दौरान चालक अपने ट्रक से एक चाकू निकालकर आया।
उसने इश्तेखार पर चाकू से कई वार कर दिया। ताबड़तोड़ वार से घायल इश्तेखार जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग इलाज कराने के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चालक करीम रामपुर जिले के डुंडई गांव का रहने वाला है।
मारपीट में वह भी घायल हुआ है। उसका डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने मौके का मुआयना किया। इस बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने बताया कि मैकेनिक के मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है।