सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन पर 1.19 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शुक्रवार को उनके घर के बाहर प्रशासन का बुलडोजर चला। घर के बाहर नाली पर बनीं सीढियां और स्लैब तोड़ दिए गए।
मुश्किल में सांसद बर्क: बिना नक्शा पास कराए करवाया था निर्माण, प्रशासन ने चलवा दिया बुलडोजर.. लग चुका जुर्माना
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:53 PM IST
सार
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर 1.19 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने उनके घर के बाहर बुलडोजर चलाकर नाली पर बनी सीढ़ियां और स्लैब तोड़ दिए। जामा मस्जिद हिंसा में भड़काऊ भाषण के आरोप में भी उन्हें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन