{"_id":"69f9a6c8c58a79a9250a35f7","slug":"property-dealer-shot-dead-attacked-on-the-head-with-an-axe-in-moradabad-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जान बचाने को 200 मीटर दौड़े रंजीत, घर में घेरकर फरसे से काटा, गोली मारी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जान बचाने को 200 मीटर दौड़े रंजीत, घर में घेरकर फरसे से काटा, गोली मारी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 05 May 2026 03:21 PM IST
सार
मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के कमालपुर चंदौरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 9
Ranjit Chauhan Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद के बिलारी में प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान सोमवार की रात घर से बाहर टहलने निकले थे। वह गांव से करीब 200 मीटर दूर सरकारी स्कूल के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। वह अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर दूर तक दौड़े और मुकेश पाल के घर में घुस गए। इसी दौरान हमलावर भी आ गए।
उस वक्त मुकेश पाल के घर में उसकी पत्नी सुनीता, पुत्रवधू नीलू और पोते और पोती मौजूद थे। सुनीता ने बताया कि रंजीत चौहान दौड़ते हुए उनके घर में घुस आए। उनके पीछे चार पांच लोग भी आ गए। उन्होंने रंजीत पर हमला कर दिया।
Trending Videos
2 of 9
बिलारी पुलिस हत्याकांड की जांच करती हुई
- फोटो : संवाद
उन्हें पहले गोली मारी गई फिर फरसे से हमला कर दिया। यह नजारा देखकर सास बहू और पोते पोती चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर लोगों ने सोचा कि मुकेश में चोर घुस गए हैं। लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर मुकेश के घर में पहुंच गए तब उन्होंने देखा कि रंजीत लहूलुहान हालत में पड़े थे। इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सिर पर किया फरसे से वार
बिलारी थाना इलाके के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया। शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
4 of 9
हत्याकांड के बाद घर में मातम पसर गया
- फोटो : संवाद
परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे दो माह पहले गांव में ही रहने वाले अजय से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
5 of 9
Ranjit Chauhan Murder
- फोटो : संवाद
बिलारी के कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और एक भाई पिंकू चौहान है। रंजीत चौहान के चचेरे भाई बॉबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।