{"_id":"62d4ee54986cbe03293883cc","slug":"rampur-road-accident-news-sleeper-bus-collides-with-truck-on-rampur-bypass-six-killed-47-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामपुर में दर्दनाक हादसा: बाईपास से अस्पताल तक गूंजती रहीं चीखें, सिसकियां सुन दहला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में दर्दनाक हादसा: बाईपास से अस्पताल तक गूंजती रहीं चीखें, सिसकियां सुन दहला उठे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में बाईपास पर स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत से बाईपास से लेकर जिला अस्पताल तक बस में सवार यात्रियों की चीखें गूंजती रहीं। हालांकि पुलिस और एंबुलेंस हादसे की जानकारी के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गई। घायल बस यात्रियों को अस्पताल तक लाने के लिए छह बसें लगाई गईं। अस्पताल में काफी समय अफरा तफरी का माहौल बना रहा। शनिवार देर रात हादसे की जानकारी पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जिला अस्पताल, पटवाई ,शहजादनगर, धमोरा, भोट आदि से छह एंबुलेंस मौके पर बुलाई गईं। इनके माध्यम से घायल बस यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने तेजी से स्थितियों को संभाल लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ भर्ती किया गया।
Trending Videos
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
आला अधिकारियों की टीम अस्पताल भी पहुंची। वहां रोते और परेशान होते कई घायलों की फोन से उनके परिजनों से बात करवाई। कुछ घंटे बाद अस्पताल में हताहतों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अस्पताल पहुंचे उन लोगों की हालत खराब हो गई, जिनका सामना अपनों के शवों से हुआ। मोर्चरी पर रविवार सुबह तक लोगों की सिसकियां गूंजती रहीं तो अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच से कराहने की आवाजें लोगों को भावुक कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक साक्षी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे ने दस माह के जुड़वा बच्चों से छीना मां का आंचल
दस माह के दो मासूम, जिन्होंने अभी सही से दुनिया भी नहीं देखी, उनके लिए रामपुर बाईपास पर हुआ हादसा जिंदगी भर न भूलने वाला दर्द दे गया। इन जुड़वा बच्चों की मां भी इस हादसे में दम तोड़ गई। एक बच्चा भी घायल हो गया।
दस माह के दो मासूम, जिन्होंने अभी सही से दुनिया भी नहीं देखी, उनके लिए रामपुर बाईपास पर हुआ हादसा जिंदगी भर न भूलने वाला दर्द दे गया। इन जुड़वा बच्चों की मां भी इस हादसे में दम तोड़ गई। एक बच्चा भी घायल हो गया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के मोहल्ला तारननगली मोहल्ला निवासी साक्षी (26) की शादी शाहजहांपुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। दीपक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। साक्षी इन दिनों अपने मायके आई हुईं थीं और शनिवार रात को निजी बस से अपने दस माह के जुड़वा बच्चे तेजस और तृप्ति, अपनी बहन प्राची, मां सुनीता और प्राची के पति अरुण के साथ दिल्ली जा रहीं थीं। रामपुर में उनकी बस का हादसा हो गया, जिसमें साक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में उनके ससुराल व मायके वाले उनकी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद के साथ घरों पर सो रहे थे। पुलिस के एक फोन ने दोनों परिवारों की नींद उड़ा दी। जैसे ही हादसे की सूचना दीपक को मिली तो वह बाइक से ही दिल्ली से रामपुर के लिए चल पड़े। रास्ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई। जैसे-तैसे वह रामपुर अस्पताल पहुंचे तो पत्नी की मौत के बाद अपने अबोध बच्चों को देखकर फफक पड़े।
