फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asaduddin Owaisi targets BJP-RSS and SP in Rampur Questions Akhilesh over distribution of Rajya Sabha seats

यूपी: 'उनकी तकलीफें और मुश्किलें...', आजम खां के सवाल पर यह बोले औवेसी; राज्यसभा सीट बंटवारे पर अखिलेश को घेरा

Mon, 19 Oct 2026 11:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 19 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक तरफ तो सपा नेता आजम खां की रिहाई की दुआ की, उनके प्रति रुख भी नरम दिखा, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विदेश से तीन लाख रुपये की चॉकलेट दिए जाने का जिक्र करते हुए सवाल किया कि मुसलमानों के हिस्से में क्या आता है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets BJP-RSS and SP in Rampur Questions Akhilesh over distribution of Rajya Sabha seats
Asaduddin Owaisi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को टांडा में जनसभा के दौरान भाजपा-आरएसएस के साथ सपा पर निशाना साधा। राज्यसभा सीटों के बंटवारे से लेकर मुसलमानों की राजनीतिक हिस्सेदारी और बेरोजगारी तक के मुद्दे उठाकर उन्होंने विरोधियों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


ओवैसी ने एक तरफ तो सपा नेता आजम खां की रिहाई की दुआ की, उनके प्रति रुख भी नरम दिखा, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विदेश से तीन लाख रुपये की चॉकलेट दिए जाने का जिक्र करते हुए सवाल किया कि मुसलमानों के हिस्से में क्या आता है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने राज्यसभा सीटों के बंटवारे में अखिलेश के चाचा और उद्योगपति नाथवानी का जिक्र करते हुए सपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी पार्टी में किसी नेता के परिवार का भाजपा से संबंध होता तो अब तक राजनीतिक बवाल खड़ा हो चुका होता। सपा ने जिस नाथवानी को राज्यसभा का टिकट दिया, उनके पिता भाजपा में हैं।
विज्ञापन

भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरएसएस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश बड़ा है, मोदी नहीं। बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग भी की।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर के रास्ते पर चलने की बात करती है। ओवैसी ने हैदराबाद में सीवरेज और मेट्रो परियोजनाओं का हवाला देकर दावा किया कि मंत्री पद पर रहे बिना भी विकास कार्य आगे बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने रामपुर में संगठन मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का आह्वान किया।

ओवैसी को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ओवैसी के पहुंचने से पहले बम निरोधक दस्ते ने मंच और सभा स्थल की जांच की। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे। सभा में पहुंचे समर्थकों में ओवैसी को देखने और सुनने का उत्साह दिखा।

कई समर्थक उनके करीब पहुंचने की कोशिश करते रहे। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनसभा आयोजित की गई। 

 

ओवैसी की जनसभा में जुटे प्रदेश और जिला पदाधिकारी
एआईएमआईएम की जनसभा में प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान, प्रदेश मुख्य महासचिव एडवोकेट शमीम अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान शामिल हुए।
 

युवा प्रदेश अध्यक्ष एहतेशाम मंसूरी, प्रदेश महासचिव शहजाद खान और नदीम कुरैशी भी मौजूद रहे। इनके अलावा मुजीब खान (हैदराबाद), प्रदेश सचिव नाजिम अकबर खान, जकी राइनी, वकी रशीद, जुल्फीकार, जिलाध्यक्ष फरीदुज्जफर रहमानी और जिला महासचिव हाजी फुरकान अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने जनसभा में भाग लिया। 

ओवैसी बोले, आजम खां के लिए दुआ करेंगे
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रामपुर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में पूजा पंडाल में हुई दुर्घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और हादसे के लिए सीधे तौर पर सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया। 

 

उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेंगी तो हम चुप नहीं बैठ सकते। विधानसभा चुनाव 2027 में रामपुर की सियासी स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उनकी पूरी तैयारी है। वे यहां भी अच्छा करेंगे और उन्हें सभी समाज का समर्थन मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि वे किसी को अलग करने वाले नहीं हैं। सपा नेता आजम खां के बारे में पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करते हैं कि उनकी सभी तकलीफें और मुश्किलें दूर हो जाएं।

आजम खां, उनके बेटे और तौकीर रजा की रिहाई की उठाई मांग
ओवैसी ने सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मौलाना तौकीर रजा की रिहाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत से अपील की कि तीनों को जल्द रिहा किया जाए। ओवैसी ने जनसभा के मंच से उनकी रिहाई की मांग करते हुए इस मुद्दे को अपने संबोधन में प्रमुखता दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed