{"_id":"6a071c4099a0d2b3fe02914a","slug":"up-three-dead-in-moradabad-division-due-to-storm-and-rain-power-supply-disrupted-in-several-villages-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश से तीन की मौत, कई गांवों में बिजली आपूर्ति भंग, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश से तीन की मौत, कई गांवों में बिजली आपूर्ति भंग, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 06:45 PM IST
सार
मंडल में आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी। मुरादाबाद के नया मुरादाबाद, मानसरोवर, शास्त्री नगर, सरोवर नगर और मझोला समेत कई इलाकों में खंभे गिरने और तार टूटने से 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद मंडल में आंधी के बाद हुआ नुकसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। रामपुर में आंधी से गिरे बिजली लाइन के सपोर्टर तार की चपेट में आने से संग्रह अमीन की गर्दन कटने से जान चली गई। डिलारी में दोमंजिला मकान का छज्जा गिरने पर ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं संभल में टिनशेड गिरने पर दंपती और तीन बच्चे घायल हो गए।
बिलासपुर रोड पर सिहारी गांव के पास बुधवार की रात बिजली लाइन के सपोर्टर आंधी में तार टूटकर गिर गए। बृहस्पतिवार की सुबह खनन चेकिंग में लगी ड्यूटी कर सुबह छह बाइक से घर लौट रहे संग्रह अमीन हरीश गंगवार तारों में उलझ गए और उनकी गर्दन कट गई। राहगीरों ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल को उन्हें सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2 of 12
बिजली कर्मी तारों को ठीक करते हुए
- फोटो : संवाद
सिहारी बिजलीघर के जेई वैभव कुमार ने बताया कि रात की आंधी से क्षेत्र में लगभग 14 पोल टूट गए थे। उन्होंने कहा कि जिस पोल के तार से दुर्घटना हुई, उसकी जानकारी हादसे के बाद मिली और तुरंत तार को सड़क से हटा दिया गया। दूसरी ओर डिलारी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में आंधी के दौरान गांव निवासी छोटे खां (40) दोमंजिला मकान का छज्जा गिरने पर मलबे में दबकर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
3 of 12
रामपुर में दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त
- फोटो : संवाद
वहीं संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव महमूदनगर निवासी भूरा की टिनशेड भी आंधी में गिर गई। इसकी चपेट में आकर भूरा, उनकी पत्नी नसरीन और तीन बच्चे घायल हो गए। उधर सहसपुर में आंधी में गिरे बिजली के तार को हटाते समय मोहललला सुलेमानी मस्जिद निवासी सलीम (60) की करंट लगने से माैत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
संभल में सड़क पर गिरे पेड़
- फोटो : संवाद
आंधी में टूटे पोल, गिरे पेड़... शहर के कई इलाकों में हाहाकार
आंधी और बारिश तो बुधवार रात को ही थम गई लेकिन उसके कारण हुए नुकसान से लोग 24 घंटे बाद भी परेशान हैं। नया मुरादाबाद, मानसरोवर, शास्त्री नगर, सरोवर नगर और मझोला समेत कई इलाकों में खंभे गिरने के कारण 24 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इससे गुस्साए लोगों का सब्र टूट गया और बृहस्पतिवार को नया मुरादाबाद बिजलीघर में जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
5 of 12
पेड़ गिरने से लगा रहा जाम
- फोटो : संवाद
लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बिजली न होने से लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बुधवार रात 11 बजे से बिजली गुल है, लेकिन विभागीय कर्मचारी सिर्फ आश्वासन देते रहे। घरों के इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और पानी की मोटरें बंद होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।