{"_id":"6a071eb8cde1a2b9f5026649","slug":"moradabad-a-surge-in-gold-and-silver-prices-has-wiped-the-smiles-off-the-faces-of-1-500-artisans-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सोने-चांदी की दामों में उछाल ने छीनी 1500 कारीगरों के चेहरे की दमक, 150 कारखानों में काम हुआ मंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सोने-चांदी की दामों में उछाल ने छीनी 1500 कारीगरों के चेहरे की दमक, 150 कारखानों में काम हुआ मंदा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों का असर सराफा बाजार के कारीगरों पर भी पड़ने लगा है। मुरादाबाद में गहने बनाने और मरम्मत का काम करने वाले कारीगरों को दिनभर में एक-दो ग्राहक ही मिल पा रहे हैं। इससे उनकी रोज की मजदूरी भी नहीं निकल रही है।
सोना- चांदी का भाव बढ़े
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोने और चांदी की कीमतों ने केवल आम आदमी की जेब पर असर नहीं डाला है बल्कि उन हाथों से भी काम छीन लिया है, जो इन धातुओं को तराशकर आभूषण बनाते हैं। शहर के सराफा बाजार में इन दिनों सन्नाटा है और कारीगरों के चेहरे की रौनक गायब हो गई है।
कारीगरों का कहना है कि दिनभर में एक या दो ग्राहक सोने व चांदी के गहने ठीक कराने आ रहे हैं। दिनभर में 500 रुपये की मजदूरी नहीं हो पा रही है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है। सराफा कमेटी बाजार गंज के अनुसार, शहर में सोने व चांदी के गहने बनाने वाले करीब 150 कारखाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषणों की मरम्मत और जुड़ाई करने वाले करीब 1,500 कारीगर हैं। स्थिति यह है कि कारीगर सुबह से शाम तक सराफा दुकानों के बाहर अपने औजारों के साथ बैठते हैं, लेकिन दिनभर में बमुश्किल एक या दो ग्राहक ही आ रहे हैं।
Trending Videos
कारीगरों का कहना है कि लोग नया सामान तो दूर, पुराना ठीक कराने भी नहीं आ रहे। हमारी पूरी दिहाड़ी इसी 200-300 रुपये की मजदूरी पर टिकी होती है, लेकिन अब बोहनी होना भी मुश्किल हो गया है।
दिन सोने की कीमत चांदी की कीमत
11 मई-1.51 लाख प्रति 10 ग्राम-2.57 लाख प्रतिकिलो
13 मई-1.58 लाख प्रति 10 ग्राम-2.77 लाख प्रतिकिलो
14 मई-1.57 लाख प्रति 10 ग्राम-2.78 लाख प्रतिकिलो
11 मई-1.51 लाख प्रति 10 ग्राम-2.57 लाख प्रतिकिलो
13 मई-1.58 लाख प्रति 10 ग्राम-2.77 लाख प्रतिकिलो
14 मई-1.57 लाख प्रति 10 ग्राम-2.78 लाख प्रतिकिलो
दिनभर में एक या दो ग्राहक गहने बनवाने आ रहे हैं। चांदी के गहने जोड़ने का 50 रुपये और सोने की चेन जोड़ने के 100 रुपये तक लिए जाते हैं। बजार में ग्राहक बिल्कुल नहीं हैं। -वीरेंद्र वर्मा, आभूषण कारीगर
सुबह से खाली बैठा हूं। अभी तक गहने ठीक कराने एक भी ग्राहक नहीं आया है। महंगाई ज्यादा बढ़ गई है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है। कभी कभार ठीक-ठाक कमाई हो जाती है। -सतीश, आभूषण कारीगर
सुबह से खाली बैठा हूं। अभी तक गहने ठीक कराने एक भी ग्राहक नहीं आया है। महंगाई ज्यादा बढ़ गई है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है। कभी कभार ठीक-ठाक कमाई हो जाती है। -सतीश, आभूषण कारीगर
दो साल से सोने व चांदी की कीमतें ज्यादा बढ़ रही हैं। पहले की अपेक्षा कमाई कम हो गई है। लोग गहने ठीक कराने बहुत कम आ रहे है। महीने में 15 हजार रुपये की कमाई नहीं हो पा रही है। -नरेंद्र, आभूषण कारीगर