सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर हादसा: पांच लोगों के परिवार में चार की मौत, बचा सिर्फ एक बच्चा, जागाहेड़ी टोल प्लाजा तीन घंटे जाम

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 10:35 AM IST
सार

Muzaffarnagar News: हैदरनगर जलालपुर निवासी महिपाल कश्यप अपनी पत्नी पूनम, बेटी राधिका, बेटे अभि के साथ बघरा जा रहे थे। कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज जागाहेड़ी की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। चारों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Four dead in accident: Four died in a family of five, only one child survived, three at Jagahedi toll plaza
टोल प्लाजा पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
जलालपुर मार्ग पर हादसे में घायल पूनम की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के मरने वालों की संख्या चार हो गई है। महिपाल कश्यप, उसके बेटे अभि और बेटी राधिका के शव पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर रखकर 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। तीन घंटे जाम लगाकर धरना दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आर्थिक सहायता का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया।

 
Trending Videos
Four dead in accident: Four died in a family of five, only one child survived, three at Jagahedi toll plaza
चारों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को गांव के गुरुद्वारे में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मनी, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जन चेतना के नेता ओम प्रकाश कश्यप, सुशील मास्टर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप समेत अन्य लोगों ने पंचायत की। परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा सहित कई मांग रखी गई।
इसके बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि टोल पर पहुंच गए। तीनों शव लेकर गांव जाते हुए ग्रामीण भी जागाहेड़ी टोल पर रुके और जाम लगा दिया। टोल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। लोग धरना पर बैठ गए। मृतक परिवार का बेटा शिवम (12) भी मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four dead in accident: Four died in a family of five, only one child survived, three at Jagahedi toll plaza
शव रखकर धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। हैदरनगर जलालपुर की महिला प्रधान प्रीति चौधरी, पूर्व प्रधान इशकलाल, सीमा कश्यप, रोबिन, मास्टर सुशील, ओमप्रकाश कश्यप, सागर कश्यप, रविंद्र, वीशू मलिक से वार्ता कर अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ढ़ाई बजे से लगाया जाम व धरना लगभग साढ़े पांच बजे समाप्त किया गया।
 
Four dead in accident: Four died in a family of five, only one child survived, three at Jagahedi toll plaza
मुाआवजे की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
इस तरह दिया गया मदद का भरोसा
स्कूल प्रबंधन की ओर से चार लाख रुपये, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से एक लाख रुपये, सभी मृतकों को पांच-पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा के अलावा अन्य सुविधा तथा मृतक परिवार के बेटे शिवम की शिक्षा का सभी खर्च प्रशासन व सरकार उठाएगी। आश्वासन दिया गया कि परिवार को लगभग पचास लाख रुपये की मदद हो जाएगी। प्रबंधक राजपाल सिंह ने पहुंच कर दो लाख रुपये नगद दे दिए व दो लाख रुपये बैंक खुलने पर देने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
Four dead in accident: Four died in a family of five, only one child survived, three at Jagahedi toll plaza
टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
टोल रहा बंद, वाहनों की लगी लंबी लाइन
तीन घंटे तक टोल प्लाजा पर धरना देकर जाम लगाया गया। इस दौरान टोल बंद रहा और दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ वाहन चालकों ने गांवों से वाहन निकाले तो वहां भी जाम लग गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed