{"_id":"69cf5bc88bdda4abe40c6a48","slug":"muzaffarnagar-did-wrong-things-with-two-real-daughters-wife-complained-police-caught-laming-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दो सगी बेटियों के साथ किया गलत काम, पत्नी ने कर दी शिकायत, पुलिस ने 'लंगड़ा' करके पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दो सगी बेटियों के साथ किया गलत काम, पत्नी ने कर दी शिकायत, पुलिस ने 'लंगड़ा' करके पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के छपार में एक व्यक्ति अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन शोषण कर रहा था। पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने उसे दतियाना मार्ग से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छपार पुलिस ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित की थी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
छपार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ गलत काम कर रहा था। इसका पता उसकी पत्नी को चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात दतियाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अचानक फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वह पहले भी अपनी नाबालिग पुत्री से गलत कार्य करने के आरोप में भोपा थाने से जेल जा चुका है।