{"_id":"69cfb3bccc8be4afe001b14b","slug":"gangster-act-invoked-against-sons-of-notorious-sushil-mooch-in-muzaffarnagar-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुख्यात सुशील मूंछ के बेटों पर गैंगस्टर, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुख्यात सुशील मूंछ के बेटों पर गैंगस्टर, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के दो बेटों समेत तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अभी तक सुशील मूंछ को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इनामी माफिया सुशील मूंछ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ के दो बेटों समेत तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मंसूरपुर थाना पुलिस द्वारा की गई है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने और संगठित रूप से अपराध करने के आरोप हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अंतिम संस्कार में आए थे, नहाने गए तो गंगा में समाए चार दोस्त, मचा कोहराम, घाट पर इंतजार में परिजन
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कुख्यात सुशील मूंछ के दो बेटों को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और क्षेत्र में इनके जरिए अपराध को बढ़ावा मिलने की शिकायतें मिलती रही हैं।
हालांकि, पुलिस अभी तक कुख्यात सुशील मूंछ को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
हालांकि, पुलिस अभी तक कुख्यात सुशील मूंछ को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।