सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation theatre sealed after hospital records were found incomplete

Muzaffarnagar News: चिकित्सालय के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर ऑपरेशन थियेटर सील

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Operation theatre sealed after hospital records were found incomplete
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ.अजय कुमार ने टीम के साथ शहर के निजी चिकित्सालयों पर जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख पूर्ण न पाए जाने और सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर धनपत हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील कर दिया गया और प्रबंधतंत्र को नोटिस जारी किया गया। कई निजी चिकित्सालय संचालकों को नोटिस और चेतावनी जारी की गई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम स्काई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जहां कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया। एनआईसीयू से संबंधित कोई उपकरण उपलब्ध नहीं मिला। आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव पर संबंधित प्रबंधन को निर्देशित किया गया। एसआरके हॉस्पिटल के निरीक्षण में डॉ. रजिया (बीएएमएस) आयुर्वेदिक चिकित्सक, उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के समय पंजीकृत चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिसके संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed