सब्सक्राइब करें

UP Election Results 2022: नतीजों के बाद आया टिकैत का बड़ा बयान, बोले- आंदोलन ने दिखाया असर, पढ़ें पूरी खबर

अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
सार

Uttar Pradesh Election Result 2022: भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। आशा करते हैं कि जो भी सरकार बनीं है, वें सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी।

विज्ञापन
UP Election Results 2022 big statement of Rakesh Tikait after Uttar Pradesh Election Result
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। आशा करते हैं कि जो भी सरकार बनीं है, वें सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। सभी को जीत की बधाई।



खापों के गढ़ से तीसरी बार विधानसभा पहुंचे राजपाल
खापों का गढ़ बुढ़ाना विधानसभा सीट पर रालोद के राजपाल बालियान ने तीसरी बार परचम लहराया है। उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच भाजपा के उमेश मलिक को पटखनी दी। मुस्लिम और जाट मतों की एकजुटता ने उन्हें जीत की दहलीज पर पहुंचाया। किसान आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इस सीट को मिनी छपरौली माना जा रहा था।

Trending Videos
UP Election Results 2022 big statement of Rakesh Tikait after Uttar Pradesh Election Result
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

बुढ़ाना विधानसभा सीट पर पहले दो राउंड की गिनती में भाजपा के उमेश मलिक आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Results 2022 big statement of Rakesh Tikait after Uttar Pradesh Election Result
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : प्रयागराज

इसके बाद रालोद के राजपाल बालियान ने बढ़त बनानी शुरू की तो अंत तक वह बढ़त बनाते चले गए। इस सीट पर जिले में सबसे ज्यादा मुस्लिम और सबसे ज्यादा जाट मतदाता है। इन दोनो के दम पर रालोद ने यहां बड़ी जीत हासिल की। इस सीट पर अति पिछड़े और सवर्ण मतदाताओं के बल पर उमेश मलिक लड़ाई में बने रहे। आशा के अनुरूप वह जाट मतदाता नहीं ले पाए।

UP Election Results 2022 big statement of Rakesh Tikait after Uttar Pradesh Election Result
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

इस सीट पर भाकियू का असर भी देखने को मिला। राजपाल को सिंबल भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दिया था। राजपाल बालियान इस विधानसभा से पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
UP Election Results 2022 big statement of Rakesh Tikait after Uttar Pradesh Election Result
बिजनौर में चल रही मतगणना। - फोटो : amar ujala

हर वर्ग में ले गए वोट
रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान का व्यवहार भी इस चुनाव में उनके काम आया। उन्हें भले की अन्य जातियों में कम वोट मिला हो, लेकिन उन्हें प्रत्येक वर्ग का वोट मिला है। यह भी उनकी जीत का बड़ा आधार बना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed