फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

Fri, 12 Nov 2021 02:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
UP News: Four members of a family has died in car and truck accident in Muzaffarnagar and see photos
मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा। - फोटो : amar ujala

घर से दरोगा बनने का सपने लेकर परीक्षा देने निकली दोनों महिलाओं ने कभी नहीं सोचा होगा कि विवाहित जिंदगी की शुरुआत में ही उनकी दुनिया उजड़ जाएगी। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ तो पलभर में ही उनके सपने चकनाचूर हो गए। वहीं दोनों के परिजन भी इस गम को जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। बताया गया कि दोनों ही महिलाएं अपने परिजनों के साथ यूपी पुलिस की परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रही थी कि इसी बीच रास्ते में उनकी कार का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो महिलाएं सहित चार की मौत हुई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।



निर्माणधीन हाईवे के कट ने ले ली चार जान
मुजफ्फरनगर के हबीबपुर में हादसा निर्माणाधीन मेरठ-करनाल हाईवे पर खुले कट के कारण हुआ। निर्माण के दौरान जगह-जगह कट खोल दिए गए हैं, जिनसे वाहन चालक साइड बदलते रहते हैं। कार चालक ने कट से साइड बदलने का प्रयास किया, लेकिन मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई और भयावह हादसा हो गया।

UP News: Four members of a family has died in car and truck accident in Muzaffarnagar and see photos
दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि मृतका रुबी और मनीता देवरानी और जेठानी है। गाड़ी को घायल सोनू चला रहा था। सोनू का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुढ़ाना से विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है।

UP News: Four members of a family has died in car and truck accident in Muzaffarnagar and see photos
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

एक साथ परिवार के चार सदस्यों की मौत
मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के सोंहजनी जाटान गांव से मेरठ एसआई की परीक्षा देने जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई। हादसा मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास हुआ। बताया गया कि एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Four members of a family has died in car and truck accident in Muzaffarnagar and see photos
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

हादसे में इनकी हुई मौत
सोंहजनी निवासी रुबी (30 वर्ष) पत्नी श्रीपाल, मनीता (23 वर्ष) पत्नी सुरेश पंवार, मिस्टी (01 वर्ष) पुत्री सुरेश पंवार, विपिन (25 वर्ष) पुत्र भूषण, सोनू (21 वर्ष) पुत्र देशपाल कार में सवार होकर मेरठ के लिए निकले थे। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में रुबी, विनीता और मिस्टी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अभी सोनू की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
UP News: Four members of a family has died in car and truck accident in Muzaffarnagar and see photos
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala

उधर, परिजनों ने बताया कि मेरठ में एसआई भर्ती परीक्षा देने के लिए निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोंहजनी में गम का माहौल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed