{"_id":"5ec6c42c8ebc3ee5324208a8","slug":"eight-laborers-special-train-carrying-5501-migrant-laborers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5501 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंची आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5501 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंची आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बुधवार देर रात और गुरुवार को आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से करीब करीब 5501 मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। बलिया और अकबरपुर के श्रमिकों को ट्रेन से भेजा गया। अमेठी के श्रमिकों को बस से न भेजकर ट्रेन से भेजने को लेकर रेलवे चेकिंग स्टाफ और रोडवेज के लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
Trending Videos
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बुधवार रात दस बजे सूरत से एक ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। इस ट्रेन में 599 यात्री सवार थे। सभी श्रमिकों को ट्रेन से उतारकर बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। रात 1.10 बजे मुंबई से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1606 प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
स्टेशन अधीक्षक अनिल दूबे ने बताया कि भोर में 3.30 बजे एक ट्रेन सूरत से 510 मजदूरों को लेकर पहुंची। सुबह सवा सात बजे 1638 श्रमिकों को लेकर एक और ट्रेन आई। सुबह पौने नौ बजे एक ट्रेन बड़ौदा से 890 श्रमिकों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची।
इस ट्रेन को बलिया तक भेजा गया। 12 बजे दोपहर में सूरत से एक ट्रेन फिर आई। जिस पर 129 लोग सवार थे। ढाई बजे एक ट्रेन सूरत से आई। इस ट्रेन में 129 लोग जिले के थे। बाकी अन्य जनपदों के थे। इस ट्रेन में सवार ज्यादातर लोगों प्रयागराज में ही उतर गए थे।
इस ट्रेन को बलिया तक भेजा गया। 12 बजे दोपहर में सूरत से एक ट्रेन फिर आई। जिस पर 129 लोग सवार थे। ढाई बजे एक ट्रेन सूरत से आई। इस ट्रेन में 129 लोग जिले के थे। बाकी अन्य जनपदों के थे। इस ट्रेन में सवार ज्यादातर लोगों प्रयागराज में ही उतर गए थे।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर इस ट्रेन को अकबरपुर तक भेजा गया। देर शाम एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली से आई। इस ट्रेन में कितने लोग सवार थे, इसके बारे में जानकारी खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल सकी थी। दोपहर में सूरत से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया तो दूसरी अकबरपुर वाली दो नबंर प्लेटफार्म पर खड़ी थी।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
इसी बीच रोडवेज के लोग आए। उन्होंने सूरत से आए अमेठी के श्रमिकों को बस न भेजकर अकबरपुर जा रही ट्रेन से सुल्तानपुर भेजने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। माइक से इसके लिए सूचना देने को कहा। रेलवे चेकिंग स्टाफ ने असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। सीआईटी आरबी सिन्हा ने बताया कि पैसेंजर उतारने को लेकर लोग दबाव बना रहे थे। यह नियम के हिसाब से सही नहीं था। टीआई ने बताया कि आठ ट्रेनें आई थीं।
हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। सीआईटी आरबी सिन्हा ने बताया कि पैसेंजर उतारने को लेकर लोग दबाव बना रहे थे। यह नियम के हिसाब से सही नहीं था। टीआई ने बताया कि आठ ट्रेनें आई थीं।
