{"_id":"5ec8197b250c17191837b495","slug":"filled-with-32-hours-of-evil-travel-took-another-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बत्तीस घंटे के दुश्वारियों से भरे सफर ने ली एक और जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्तीस घंटे के दुश्वारियों से भरे सफर ने ली एक और जान
Fri, 22 May 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का रेड जोन बनी मुंबई से निकले जिले के एक शख्स को 32 घंटे के दुश्वारियों से भरे सफर ने मार डाला। किसी भी हाल में घर पहुंचने के चक्कर में वह चालीस लोगों के साथ प्रतापगढ़ की तरफ आ रहे ट्रक में भूसे की तरह लद गया। प्रयागराज पहुंचने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। सोरांव पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर चालक मृतक और उसके भतीजे को सोरांव में उतारकर भाग निकला।
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratagarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली निवासी जुम्मन अहमद (56) मुंबई के हाजीमलंग में अगूंठी के नग का व्यवसाय करते थे। लॉकडाउन के चलते काम ठप पड़ गया। साथ में उनका भतीजा जमील भी रहता था। पास में जो रुपये बचे थे वह लॉकडाउन के दौरान गुजारा करने में खत्म हो गए। अब दोनों के सामने गुजारे का संकट था। मुंबई में कोरोना का संक्रमण भी लगातार बढ़ता जा रहा था।
उन्हें हाजीमलंग इलाके से ही एक ट्रक प्रतापगढ़ की तरफ जाने की सूचना मिली। उसमें उनके कई साथी भी थे। इसकी जानकारी होने पर वह भी अपने भतीजे जमील के साथ ट्रक से गांव के लिए निकल पड़े। ट्रक में चालीस लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। करीब 32 घंटे के सफर के बाद गुरुवार देर रात ट्रक प्रयागराज तो जुम्मन की तबियत अचानक बिगड़ गई। सोरांव पहुंचते-पहुंचते जुम्मन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
चालक मृतक और उसके भतीजे को ट्रक से उतारकर भाग निकला। भतीजा उन्हें पास के एक अस्पताल ले गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर उसने घरवालों को फोनकर सूचना दी। गांव से किसी तरह घरवाले वाहन लेकर सोरांव पहुंचे। तब जाकर जुम्मन का शव लाया जा सका। परिजनों ने शव दफना दिया।
विज्ञापन
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रोडवेज बस से बांदा जा रहे युवक ने तोड़ा दम
राजगढ़। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लुधियाना से जौनपुर आने के बाद रोडवेज की बस से बांदा जा रहे युवक की भुपियामऊ के पास मौत हो गई। सूचना पर भुपियामऊ चौकी की पुलिस ने उसके शव को एंबुलेंस से प्रयागराज भेजवाया। बांदा जिले के महुई गांव निवासी विनोद कुमार (18) पुत्र रामखेलावन लुधियाना में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गया।
राजगढ़। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लुधियाना से जौनपुर आने के बाद रोडवेज की बस से बांदा जा रहे युवक की भुपियामऊ के पास मौत हो गई। सूचना पर भुपियामऊ चौकी की पुलिस ने उसके शव को एंबुलेंस से प्रयागराज भेजवाया। बांदा जिले के महुई गांव निवासी विनोद कुमार (18) पुत्र रामखेलावन लुधियाना में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गया।