{"_id":"5eb999a938f97a460157218e","slug":"pratapgarh-1354-workers-arrived-from-belha-from-surat-by-special-train-110-workers-kept-in-shelter-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: स्पेशल ट्रेन से सूरत से बेल्हा पहुंचे 1354 श्रमिक, 110 श्रमिकों को रखा शेल्टर होम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: स्पेशल ट्रेन से सूरत से बेल्हा पहुंचे 1354 श्रमिक, 110 श्रमिकों को रखा शेल्टर होम में
Tue, 12 May 2020 12:00 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को ट्रेन से लाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सुबह सूरत से प्रतापगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1354 श्रमिक उतरे। जिसमें 110 यात्री प्रतापगढ़ के थे। अन्य जनपदों के यात्रियों को रोडवेज की 35 बसों से भेजा गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सोमवार को श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन से पहले ही जंक्शन को पुलिस फोर्स ने अपने घेरे में ले लिया। निकासी के लिए बनाए गए दिव्यांग गेट और मेन गेट पर खाकी का पहरा था। अलग-अलग बोगियों से जिलेवार 1354 श्रमिकों को उतारा गया। इसमें प्रतापगढ़ जनपद के 110 श्रमिक थे।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
श्रमिकों के ट्रेन से उतरने के बाद उनके सामानों को सैनिटाइज किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें लंच पैकेट और पानी की बोतल देकर बसों में बैठने के लिए भेजा जाता रहा। डीएम डा. रुपेश कुमार ने स्थिति का जायजा लेते रहे। सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसएस, इंस्पेक्टर आरपीएफ और एसओ जीआरपी मातहतों के साथ व्यवस्था में सहयोग के लिए लगे रहे। स्टेशन अधीक्षक अनिल दुबे ने बताया कि देर रात मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
नौनिहालों के लिए बिस्किट पानी की व्यवस्था करेगा बीबीएफजी
जंक्शन पर ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए बिस्किट और पानी की व्यवस्था बीबीएफजी करेगी। सोमवार शाम से ही ग्रुप का स्टाल रेलवे परिसर में लग गया। ग्रुप के संयोजक डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह काम होगा।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh