महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को जलाभिषेक करने के लिए पौराणिक शिवालयों मेें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर, बम-बम के जयकारों व ओम नम: शिवाय के महामंत्र के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर दूध, भांग, धतूरा, मंदार आदि अर्पित कर भगवान शिव से मन्नत मांगी।
प्रतापगढ़: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलपत्र अर्पित कर मांगीं मन्नतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। पौराणिक शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बाबा बेलखरनाथधाम में पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। वैदिक मंत्रों के बीच बाबा अवघड़दानी का विधि-विधान से पूजन हुआ। घंट-घड़ियाल व शंखनाद के बीच आरती और हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे।
आरती के बाद जलाभिषेक का क्र म शुरू हो गया। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भक्तों की अपार भीड़ थी। युवाओं व वृद्धों के बीच बच्चे भी भक्ति भावना से लबरेज दिखे। हर किसी की जुबान पर बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है और ओम नम: शिवाय के मंत्र गूंजते रहे। सुबह 10 बजे के बाद भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व जाम से निजात के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
बावजूद इसके वाहनों की लंबी कतार के चलते रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। भाजपा के कौशंाबी जिला प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुार सिंह, ब्लाक कार्यकारिक प्रबंधक लोकेश श्रीवास्तव, राजमणि तिवारी ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। धाम परिसर में कुधई, पट्टी, आसपुर देवसरा, रानीगंज थाने की फोर्स के साथ ही एक कंपनी पीएसी की तैनाती रही।