{"_id":"5e556e7a8ebc3ef40b594bbd","slug":"pratapgarh-home-guard-s-son-shot-dead-in-the-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: होमगार्ड के बेटे की खेत में गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: होमगार्ड के बेटे की खेत में गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप
Wed, 26 Feb 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के नोती में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज इलाके में होमगार्ड के बेटे बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव खेत में मिला। घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। वह रविवार से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर नहीं दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मेें हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।
लालगंज कोतवाली के नोती जंगल में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह रविवार की शाम पांच बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर दूसरे दिन सोमवार की शाम परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार को सुबह नौ बजे पूरे नोती गांव के समीप इंद्रपाल के खेत में मनीष का खून से लथपथ शव मिला। उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। एसपी के निर्देश पर फील्ड यूनिट भी घटना की जांच के लिए पहुंच गई। छात्र को गोली इतने नजदीक से मारी गई थी कि कनपटी में एक तरफ से दूसरी तरफ पार हो गई थी।
लालगंज के नाती जंगल में युवक के शव के समीप मिला तमंचा।
- फोटो : pratapgarh
कोतवाली के पूरे नोती के समीप हत्यारों ने छात्र की हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। हत्यारों ने पीयूष को वहां ले जाकर उसकी कनपटी पर गोली मारी थी। छात्र का मोबाइल उसकी जेब में रख दिया और शव के समीप ही पिस्टल भी रख दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। घटनास्थल पर बीयर की तीन खाली केन मिली। चंद कदम की दूरी पर अंग्रेजी शराब की बोतल और नमकीन पड़ी थी। जाहिर है कि छात्र को आत्महत्या करना होता तो यहां अकेले जाता। दूसरी बात यह कि अगर छात्र को आत्महत्या ही करनी थी तो वह चार किलोमीटर दूर पूरे नोती के समीप सुनसान स्थान पर खेत में आधी रात नहीं जाता। आधी रात को यहां छात्र का अकेले पहुंचना भी किसी को समझ नहीं आया। पीयूष रविवार शाम घर से निकला था। उसके मोबाइल फोन पर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक रिंग बजती रही, लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच आफ बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृत युवक पीयूष पांडेय। फाइल फोटो
- फोटो : pratapgarh
छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल को सबसे मददगार मान रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र के मोबाइल फोन की जांच की जाएगी, हो सकता है उससे ही कोई सुराग मिल जाए। साथ ही पुलिस मृतक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि छात्र की हत्या का रहस्य उसके मोबाइल अथवा काल डिटेल से जरूर खुल जाएगा। पुलिस के शक की सुई उन सभी लोगों पर घूमेगी, जिन नंबरों से छात्र के घर से निकलने से पहले या बाद में बाद हुई है। काल डिटेल आने के बाद पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर रही है।