फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़: नवजात को अपनों ने झाड़ियों में फेंका, गैराें ने अपनाया

Thu, 19 Sep 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Throwing the newborn in the bushes, adopted
उदयपुर के नसीरपुर में मिले लावारिस नवजात को लिए दरोगा। - फोटो : pratapgarh
मां मुझे नौ माह तक पेट में जिंदा रखने के बाद झाड़ियों में मरने के लिए क्यूं फेंक दिया। ऐसा करते समय तुम्हारा हाथ क्यूं नहीं कांपा। शायद यह सवाल रोने के दौरान नवजात अपनी बेरहम से करता रहा। हालांकि उसे बचाने वाले नई जिंदगी देने के लिए जोरआजमाइश लगातार कर रहे हैं।


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नवजात को उपचार के लिए महिला अस्पताल के एसएनआईसीयू में भर्ती कराया। हर कोई बेरहम मां को कोसता नजर आया। 
उदयपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पूरे पंडित में बुधवार को एक बेरहम मां की करतूत से हर किसी का कलेजा कांप उठा।

लोकलाज के भय से किसी बेरहम मां ने बुधवार को सुनसान स्थान पर नीम के  पेड़ के नीचे झांड़ियों में नवजात बच्चे को फेंककर भाग गई। नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने देखा तो झाड़ियों में नवजात बच्चा पड़ा था। उसे बाहर निकाला। ऐसा लग रहा था उसे कुछ देर पहले ही फेंका गया था।

नवजात को गांव में फुलवारी की देखभाल करने वाले दंपति रमेश सोनकर व सत्यवती देवी ने अपना लिया। हालांकि उनकी खुशी अधिक देर तक नहीं रह सकी। सूचना मिलने पर बरसात के बावजूद पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने नवजात की हालत नाजुक देख उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Pratapgarh: Throwing the newborn in the bushes, adopted
उदयपुर के नसीरपुर में मिले लावारिस नवजात को मिले - फोटो : pratapgarh
पुलिसकर्मी बारिश के बावजूद नवजात को लेकर महिला अस्पताल स्थित एसएनआईसीयू में भर्ती कराया। इस बारे में उदयपुर एसओ ने बताया कि नवजात को दंपति ने अपनाया जरूर है, लेकिन कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही उन्हें सुपुर्दगी में मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed