फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीमद्भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण करने प्रतापगढ़ पहुंचे योगी

Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Yogi reached Pratapgarh to receive the offerings of Shrimad Bhagwat Katha
.करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर सीएम योगी आदित्यनाथ का अभिवादन करते कथावाचक अवधेश शास्त्री। - फोटो : pratapgarh
प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के पैतृक निवास करमाही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्री के परिजनों से मुलाकात के बाद श्रीमद्भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण किया और व्यासपीठ पर पहुंचकर आचार्य से आशीर्वाद लिया। आचार्य ने सीएम को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। करीब आधे घंटे तक रहने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट गए।

 
Yogi reached Pratapgarh to receive the offerings of Shrimad Bhagwat Katha
बेलखरनाथ ब्लाक के करमाही गांव में मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : pratapgarh
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पट्टी तहसील क्षेत्र के करमाही स्थित पैतृक आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। बुधवार को समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए करमाही पहुंचे। कालूराम इंटर कॉलेज के करीब बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंत्री महेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह, खाद्य रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक धीरज ओझा भी रहे।
Yogi reached Pratapgarh to receive the offerings of Shrimad Bhagwat Katha
.करमाही गांव में सीएम के पहुंचने पर महेंद्र सिंह के घर स्वागत में खड़े लोग। - फोटो : pratapgarh
सीएम ने यहां मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात की और सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह व्यासपीठ पर पहुंचे, जहां आचार्य अवधेश शास्त्री ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने भी आचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ हेलीपैड पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। उनके आगमन के दौरान मंडलायुक्त आशीष गोयल एवं एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश मुस्तैदी से डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिलने को धक्कामुक्की, हरकत में आए कमांडो

Yogi reached Pratapgarh to receive the offerings of Shrimad Bhagwat Katha
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश। - फोटो : pratapgarh
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करमाही में मिलने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे थे। सीएम के पीछे कमरे में जाने के लिए लोग धक्कामुक्की करने लगे। यह देख सीएम की सुरक्षा में लगे कमांडो हरकत में आ गए। जबरन घुस रहे लोगों को धक्का देकर बाहर किया। अव्यवस्था देख पुलिस अधीक्षक ने कमान संभाल ली। अफरातफरी के चलते भाजपाइयों को मायूस होना पड़ा। सीएम को देने के लिए गुलदस्ता व गुलाब के फूल उनके हाथों में ही रह गए। 
विज्ञापन
Yogi reached Pratapgarh to receive the offerings of Shrimad Bhagwat Katha
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे राज्यमंत्री भंते कल्याण मित्र। - फोटो : pratapgarh
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे राज्यमंत्री भंते कल्याण मित्र।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed